{"_id":"68e42bb2ac736817bb08f452","slug":"electricity-supply-remained-disrupted-in-18-villages-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-805785-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 18 गांवों में रात भर बिजली आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 18 गांवों में रात भर बिजली आपूर्ति रही ठप
Tue, 07 Oct 2025 02:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात छावनी बाजार क्षेत्र में लगे एक ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से क्षेत्र के 18 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब आठ घंटे के बाद सोमवार सुबह खराबी को ठीक करके आपूर्ति को सुचारु कराया गया। लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
रविवार देर रात दो बजे चकराता क्षेत्र में बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर में धमाका हो गया, जिसके कारण छावनी बाजार, नवीन चकराता, रामताल, बिरमोऊ, ठाणा, टुंगरा, छटऊ, रिखाड़, माख्टी, क्यावा, नगऊ, रावना, पाटी, मेहरावना, बुरास्वा, ग्वासा पुल, दांवा पुल, टाइगर फाल, मोहना, सुजोऊ आदि 18 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर में आई खराबी को ठीक करने का कार्य शुरू किया। करीब आठ घंटे के बाद सोमवार सुबह 11 बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। उपखंड अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर के उपकरण जल गए थे जिन्हें ठीक करके आपूर्ति को सुचारु करा लिया गया है।