फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity reached for the first time in three villages on China border

भारत-चीन सीमा पर बने तीन गांव में पहली बार पहुंची बिजली, लोगों ने मनाया जश्न

Wed, 25 Oct 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Oct 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
Electricity reached for the first time in three villages on China border

भारत-चीन सीमा पर स्थित पिथौरागढ़ जनपद के तीन गांवों में पहली बार बिजली पहुंची। बिजली के आने के बाद गांव वालों ने जमकर जश्न मनाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तीनों गांव को पहली बार विद्युतीकृत घोषित कर दिया गया है। प्रदेश में 47 गांव अभी ऐसे बचे हैं, जहां बिजली नहीं पहुंची है। ऐसे गांवों में मई 2018 तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


केंद्र पोषित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत प्रदेश के ऐसे गांवों में बिजली पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, जहां तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। मार्च महीने के बाद से अब तक प्रदेश के 26 गांवों में बिजली पहुंचाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Electricity reached for the first time in three villages on China border

ऊर्जा सचिव राधिका झा ने बताया कि पिथौरागढ़ जनपद के ग्राम पातों, बिल्जु एवं मिलक को विद्युतीकृत कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विद्युतविहीन गांवों में बिजली पहुंचाने का कार्य तेजी से चल रहा है।

पिथौरागढ़ के जिन तीन गांवों में बिजली पहुंचाई गई है, वह चीन सीमा के पास काफी ऊंचाई पर स्थित हैं। इन गांवों में सौर ऊर्जा से बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए आवश्यक सामान 40 से 60 किलोमीटर तक पगडंडियों पर ढुलाई कर पहुंचाया गया।

ऊर्जा सचिव ने बताया कि प्रदेश में 47 ऐसे गांव बचे हैं, जहां बिजली नहीं पहुंची है। इन गांवों को भी जल्द ही विद्युतीकृत कर दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed