Good News: प्रदेश में सस्ती हुई बिजली, अब इस हिसाब से आएगा बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के भारी भरकम बिल से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी है। अब बिजली सस्ती हो गई है। प्रदेश में बिजली सात पैसे प्रति यूनिट सस्ती हो गई है। फ्यूल सरचार्ज में कमी आने की वजह से उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) अगले तीन माह के लिए बिजली की दरों में सात पैसे प्रति यूनिट की कटौती कर दी है।
विद्युत उपभोक्ताओं को जनवरी से मार्च महीने का बिल नए टैरिफ के हिसाब मिलेगा। फ्यूल सरचार्ज के हिसाब से हर तीन के बाद विद्युत दर की समीक्षा की जाती है। यूपीसीएल बिजली की मांग और आपूर्ति के बीच के अंतर को पाटने के लिए थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स से बिजली की खरीद करती है।
कोयले की कीमतों के हिसाब टैरिफ पर फ्यूल सरचार्ज का बोझ डाला जाता है। पिछली तीन माह के दौरान यूपीसीएल ने थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स से जो बिजली की खरीद की थी उस पर कोयले की कीमतें कुछ कम थीं, इस वजह से फ्यूल सरचार्ज में कटौती की गई है।
बिजली की दर
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में कोयले की कीमतों में जो तेजी आई है उसका असर अगली तिमाही में दिख सकता है। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा के मुताबिक फ्यूल सरचार्ज में कमी आने की वजह से बिजली की दरों में तीन माह के लिए सात पैसे प्रति यूनिट की कटौती कर दी गई है। उपभोक्ताओं को जनवरी से मार्च महीने का बिल नए टैरिफ के आधार पर मिलेगा।
बिजली की दर
औसत घरेलू - 3.89 रुपये प्रति यूनिट।
व्यावसायिक - 5.69 रुपये प्रति यूनिट।
एचटी इंडस्ट्री - 5.41 रुपये प्रति यूनिट।