{"_id":"58bc05054f1c1b5453e7e868","slug":"electricity-problem-in-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई गांव की बिजली गुल, परीक्षार्थियों की बढ़ रही टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई गांव की बिजली गुल, परीक्षार्थियों की बढ़ रही टेंशन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Sun, 05 Mar 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी में आए दिन बिजली का जाना छात्रों की टेंशन बढ़ा रहा है। बिजली के न होने से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय नई टिहरी सहित चंबा, लंबगांव, कमांद, थत्यूड़, गजा, रजाखेत और जाखीधार क्षेत्र में रविवार को सात घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही।
बिजली की आपूर्ति बाधित होने के चलते लोगों को दिनभर परेशानी से जूझना पड़ा। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग दिनभर भटकते रहे। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और दुकानों से बिना फोटो स्टेट के लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे बिजली गुल हो गई थी, जो सांय 5.15 बजे बहाल हो पाई। इस अव्यवस्था से व्यापारियों को भी दो-चार होना पड़ा। बिना पूर्व सूचना के सात घंटे तक विद्युत कटौती करने पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी भगत राम कोठारी, विनय बिष्ट का कहना है कि इन दिनों छात्र-छात्राए बोर्ड परीक्षा की तैयारियां कर रहे है। बिजली की आपूर्ति बंद होने से छात्र-छात्राओं को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बिजली गुल होने से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ऊर्जा निगम से व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
ऊर्जा निगम के ईई दीपक पाल आर्य ने बताया कि चंबा स्थित 220 केवी उपस्थान में सिडकुल द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से विद्युत आपूर्ति बंद रही है।