{"_id":"62604273f7615a6e043f4151","slug":"electricity-made-me-cry-so-water-also-craved-city-news-drn409579871","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित कटौती से उद्योगों के साथ ही आम जन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित कटौती से उद्योगों के साथ ही आम जन परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दून से ही जहां प्रदेश की पूरी सरकार चलती है, वहीं सरकार के तमाम बड़े-बड़े अधिकारी भी यहीं पर निवास करते हैं, लेकिन दून के बाशिंदे जहां बिजली की अघोषित कटौती से दो-चार हो रहे, वहीं पेयजल किल्लत से भी रूबरू हो रहे हैं। 40 डिग्री के तापमान में दूनवासी पसीने से तर-बतर होते हुए सरकार और प्रशासन को जहां कोस रहे, वहीं हलक की प्यास बुझाने के लिए एक-एक बाल्टी पानी के लिए भी तरस रहे हैं।
राजधानी दून में अघोषित बिजली कटौती से इंडस्ट्री के साथ ही आम लोग भी हलाकान है। दिन की अपेक्षा रात को ज्यादा कटौती की जा रही है। इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में ऊर्जा निगम की ओर से चार से छह घंटे अघोषित कटौती की जा रही है। कहीं पर तो सात घंटे तक कटौती की जा रही है। बिजली न होने से उत्पादन पर असर पड़ रहा है। कहा कि शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही, जिससे इंडस्ट्री वाले परेशान हैं। वहीं अन्य क्षेत्रों में भी लोग परेशान है। ऊर्जा निगम की ओर से दिन और रात के समय एक से चार घंटे तक अघोषित कटौती की जा रही है।
बिजली के न आने का सीधा असर पानी भी पड़ रहा है। लोगों को पानी के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। बल्लूपुर के सिद्धार्थ इन्क्लेव में तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। सिद्धार्थ इन्क्लेव निवासी मोहित कुमार ने बताया कि उनके यहां तीन दिन से पानी नहीं आया है। कई बार जल संस्थान से शिकायत की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। निजी टैंकरों के माध्यम से काम चलाया जा रहा है। वहीं, मोथरोवाला शास्त्री नगर के एनके गुसांई ने बताया कि इलाके में कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। कहीं बहुत कम पानी आ रहा, तो कहीं एक ही टाइम पर वह भी लो प्रेशर से आ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या बरकरार है।
विज्ञापन
बिजली कटौती का उत्पादन पर असर---
इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में ऊर्जा निगम की ओर से चार से छह घंटे और कहीं-कहीं तो सात घंटे तक की बिजली कटौती की जा रही, जिससे इंडस्ट्री में उत्पादन पर असर पड़ रहा है। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी ऊर्जा निगम की ओर से घंटों रोक-रोक कर कटौती जा रही है, जिससे गर्मी में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। बुधवार को भी शहर के प्रेमनगर, नेहरू कॉलोनी, पटेलनगर, रायपुर आदि क्षेत्रों में दोपहर को बिजली आती और जाती रही, जिससे लोग परेशान होते रहे।
निजी टैंकरों, हैंडपंपों से चला रहे काम---
गर्मी बढ़ते ही दून के कई इलाकों में पेयजल किल्लत शुरू हो गई है। लोग किसी तरह से निजी टैंकरों व हैंडपंपों के सहारा काम चला रहे, जबकि मोथरोवाला, आरकेड़िया के कई क्षेत्रों और रायपुर रोड में भी लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। कई इलाकों में पानी लो प्रेशर से आ रहा, जिससे समस्या और बढ़ गई है। वहीं, कई क्षेत्रों में तो तीन-तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है।
डालनवाला, रायपुर, बलवीर रोड, खुड़बुड़ा, भगत सिंह कॉलोनी क्षेत्र में पेयजल की समस्या है। कई बार जलसंस्थान के अफसरों से बात कर चुके, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। आरकेड़िया क्षेत्र के पीतांबरपुर, बनियावाला, बड़ोवाला, स्मिथनगर में भी पानी की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं।
- राजकुमार, पूर्व विधायक
पानी की किल्लत की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जहां से शिकायत मिल रही हैं, वहां पानी की आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी ईई को शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
- वीसी रमोला, एसई, जलसंस्थान