फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity Department: Officers and employees are not ready to go to hill districts, transfer order

Amar Ujala Exclusive: अधिकारी-कर्मचारी पहाड़ जाने को नहीं तैयार, ऊर्जा निगम में तबादलों पर उठ रहे हैं सवाल

Sun, 10 Jul 2022 12:40 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Jul 2022 12:40 PM IST
सार

ऊर्जा निगम में तबादलों पर सवाल  उठ रहे हैं। कई प्रशिक्षु अधिकारियों की तैनाती निरस्त हुई है। छह लेखाधिकारियों के तबादले 17 जून को पर्वतीय क्षेत्रों में हुए और चार जुलाई को फिर बदल गए। दरअसल, बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पहाड़ चढ़ना ही नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन
Electricity Department: Officers and employees are not ready to go to hill districts, transfer order
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बिजली विभाग में पुराने अधिकारी व कर्मचारी तो छोड़ो, जिन्हें पहली तैनाती पर्वतीय जिलों में दी गई, उनमें से ज्यादातर जाने को तैयार नहीं। इसकी तस्दीक यूपीसीएल प्रबंधन के तबादला आदेश कर रहे हैं, जिन्हें बार-बार बदलना पड़ा। पिछले कुछ महीनों के भीतर हुए तबादला आदेश देखने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि किस तरह यूपीसीएल प्रबंधन तबादले करने के बाद फिर कदम पीछे खींच रहा है। 
विज्ञापन

17 जून को ऊर्जा भवन से विदाई, चार जुलाई को वापसी

ऊर्जा निगम ने 17 जून को सात लेखाधिकारियों की पहली तैनाती मुख्यालय से हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी, रुद्रपुर, श्रीनगर आदि जगहों पर की गई। यह आदेश लागू हो भी गया लेकिन सात जुलाई को पूर्व का आदेश निरस्त करते हुए निगम प्रबंधन ने सभी की तैनाती निगम मुख्यालय में ही कर दी। सवाल यह है कि अगर निगम को इनकी जरूरत मुख्यालय में थी तो इनका तबादला पहले क्यों किया गया? अगर नहीं थी तो फिर तबादले का पूरा आदेश क्यों बदला गया?
विज्ञापन

प्रशिक्षु इंजीनियरों को भी मिल रही राहत

यूपीसीएल में करीब दो माह का प्रशिक्षण लेकर पहली तैनाती पर जाने वाले प्रशिक्षु इंजीनियरों को भी तबादलों में राहत मिलनी शुरू हो गई है। असिस्टेंट इंजीनियर रोहित चौहान को निगम ने पहले विद्युत वितरण खंड रुद्रप्रयाग में तैनाती दी, जिसे सात जून को बदलकर विकासनगर कर दिया गया।

जूनियर इंजीनियर प्रशिक्षु शोभा को पहले श्रीनगर में तैनाती दी गई, जिसे बदलकर उत्तरकाशी कर दिया गया। दो प्रशिक्षु असिस्टेंट इंजीनियर आयुष चंद और अनुज कुमार को तो निगम प्रबंधन ने मुख्यालय में ही पहली तैनाती दे दी। जूनियर इंजीनियर प्रशिक्षु विपिन कोठियाल को पहले रुद्रप्रयाग में तैनाती दी गई, बाद में बदलकर ऋषिकेश कर दी गई।

ये भी पढ़ें...टीका ही बचाएगा:  ‘जान की हिफाजत सबसे बड़ा धर्म’ बोले धर्मगुरु-कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं, बूस्टर डोज लगवाएं

लेखाधिकारियों के आदेश गलत हो गए थे। यह जोनल लेवल के हैं जो कि सर्किल स्तर तक किए गए थे। प्रशिक्षु जो भेजे गए थे, उनकी वहां आवश्यकता नहीं थी। इसलिए वापस बुलाया गया है। दूसरी जगहों पर तैनाती दी गई है। -अनिल कुमार, एमडी, यूपीसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed