फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity demand increasing rapidly with the heat in the Uttarakhand News in hindi

उत्तराखंड: गर्मी संग तेजी से बढ़ी बिजली की मांग, अगर चार दिन और मौसम ऐसा रहा तो आंकड़ा छह करोड़ यूनिट होगा पार

Fri, 16 May 2025 11:59 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 May 2025 11:59 AM IST
सार

गर्मी के साथ ही बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में बिजली की मांग का ग्राफ तापमान के साथ ही बढ़ रहा है। 15 मई को यह आंकड़ा 5.4 करोड़ यूनिट पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Electricity demand increasing rapidly with the heat in the Uttarakhand News in hindi
electricity - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच प्रदेश में बिजली की मांग 5.5 करोड़ यूनिट के करीब पहुंच गई है। अगर चार दिन और मौसम ऐसा रहा तो मांग का आंकड़ा छह करोड़ यूनिट तक पहुंच सकता है। वहीं, यूपीसीएल ने फिलहाल पूरी उपलब्धता का दावा किया है।

विज्ञापन


बीते चार दिन से मौसम का मिजाज गरम हो रहा है। इसके साथ ही यूपीसीएल की बिजली की मांग भी चरम की ओर बढ़ने लगी है। प्रदेश में बिजली की मांग का ग्राफ तापमान के साथ ही बढ़ रहा है। 11 मई को मांग 4.4 करोड़ यूनिट, 12 मई को 4.8, 13 मई को 4.9, 14 मई को 5.1 करोड़ यूनिट दर्ज की गई। 15 मई को यह आंकड़ा 5.4 करोड़ यूनिट पर पहुंच गया।
विज्ञापन


इसी तरह गर्मी रही तो आने वाले तीन से चार दिन में मांग का आंकड़ा छह करोड़ यूनिट तक पहुंचने का अनुमान है।यूपीसीएल के पास इस मांग के सापेक्ष केंद्रीय पूल की 2.2 करोड़ यूनिट, राज्य की 1.6 करोड़ यूनिट बिजली तो उपलब्ध है। बाकी करीब 80 लाख यूनिट बिजली रोजाना बाजार से खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...CM Pushkar Singh Dhami:  घूसखोरी के आरोप में पांच गिरफ्तारी; X पर ट्रेंड करता रहा धामी क्लीन अप करप्शन

यूपीसीएल के निदेशक परिचालन एमआर आर्य का कहना है कि अभी मांग के सापेक्ष बिजली की पूरी आपूर्ति की जा रही है। यूपीसीएल के पास अभी गैस आधारित प्लांट का विकल्प खुला है, जिसके लिए पर्याप्त गैस भी उपलब्ध है। बिजली की मांग ज्यादा बढ़ने पर काशीपुर स्थित ये प्लांट भी चलाए जाएंगे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed