{"_id":"f6df0584ad85b1250ea4be26f53e8cb1","slug":"electricity-dead-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तारों से झुलस कर एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तारों से झुलस कर एक व्यक्ति की मौत
अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Tue, 10 Dec 2013 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाट विकास खंड में सोमवार विद्युत लाइन के तारों से झुलस कर फाली गांव निवासी गुमान सिंह (67) की मौके पर ही मौत हो गई है। फाली गांव निवासी विक्रम सिंह, राजू लाल, राजेंद्र सिंह और गौर सिंह का कहना है कि यहां लाइन के झूलते करंट युक्त तारों से पहले भी तीन व्यक्ति झुलस गए थे।
विज्ञापन
जिसकी सूचना ऊर्जा निगम के अधिकारियों को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने मृत व्यक्ति के परिजनों को मुआवजा देने और विद्युत लाइन को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। सोमवार को अपने खेतों से काम कर लौट रहे गुमान सिंह अचानक खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
कुछ ही पलों में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम को सूचना देकर विद्युत लाइन की सप्लाई बंद करवाई जिसके बाद गुमान सिंह मृत हालत में तारों से अलग हो पाया। ऊर्जा निगम के ईई वीरेंद्र पंवार ने कहा कि फाली गांव में विद्युत लाइन से झुलस कर एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने के बाद एसडीओ को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
मृत व्यक्ति के परिजनों को एक लाख मुआवजा दिया जाएगा और शीघ्र ही विद्युत लाइन को दुरुस्त किया जाएगा। मामले विभागीय कर्मचारी दोषी पाए जाते हैं, तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी