विद्युत दरें 5.72 प्रतिशत बढ़ीं, एक अप्रैल से महंगी होगी बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी से लोगों को महंगाई का झटका लगा है। इस बार घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक समेत विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए विद्युत दरों में औसतन 5.72 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
यह पिछली बार हुई औसत बढ़ोतरी से 0.72 फीसदी अधिक है। बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए विद्युत दरें यथावत रखकर राहत दी गई है। हालांकि, बीपीएल के लिए कनेक्शन का फिक्स चार्ज कुछ बढ़ाया गया है।
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100 यूनिट की खपत पर प्रति यूनिट 2.45 रुपये के मूल्य को बढ़ाकर 2.55 रुपये कर दिया गया है। पहली बार कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए न्यूनतम खपत गारंटी (एमसीजी) की व्यवस्था को खत्म कर उन्हें भी कुछ राहत देने की कोशिश की गई है।
राजस्व अंतर की वसूली के लिए विद्युत दरों में बढ़ोतरी प्रस्तावित
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन सुभाष कुमार ने बुधवार शाम आईएसबीटी स्थित आयोग दफ्तर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
आयोग के चेयरमैन ने बताया कि पावर कारपोरेशन द्वारा 748.49 करोड़ रुपये के राजस्व अंतर की वसूली के लिए विद्युत दरों में 13.48 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई थी।
कारपोरेशन द्वारा भेजे टैरिफ, वर्ष 2017-18 के लिए वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) और वर्तमान दरों पर कुल अनुमोदित बिक्री में 316.27 करोड़ रुपये का राजस्व अंतर आया।
'वार्षिक टैरिफ को 5.72 प्रतिशत बढ़ाना जरूरी'
आयोग चेयरमैन सुभाष कुमार ने बताया कि इसे देखते हुए वार्षिक टैरिफ को 5.72 प्रतिशत बढ़ाना जरूरी है।
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट चार्ज औसतन 33 पैसे और फिक्स चार्ज में कनेक्शन की क्षमता के हिसाब से पांच से लेकर 30 रुपये तक की वृद्धि की गई है।
बीपीएल कनेक्शन वाली श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट चार्ज तो नहीं बढ़ाया गया, लेकिन कनेक्शन के फिक्स चार्ज में चार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। प्रेस कांफ्रेंस में आयोग के सचिव नीरज सती, निदेशक (वित्त) दीपक पांडे, निदेशक (तकनीकी) प्रभात डिमरी और निदेशक (लाइसेंस एंड कास्टिंग) सतीश माथुर आदि शामिल रहे।
ऐसे हुई विद्युत दरों में वृद्धि
घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता
विवरण - वर्ष 2016-17 का टैरिफ---- 2017-18 का टैरिफ
फिक्स चार्ज विद्युत दर - फिक्स चार्ज विद्युत दर
बीपीएल उपभोक्ता 14 1.50 18 1.50
100 यूनिट तक 40 2.45 45 2.55
101-200 यूनिट 60 3.10 70 3.30
201-300 यूनिट 85 4.10 110 4.50
301-400 यूनिट 110 4.10 135 4.50
401-500 यूनिट 150 4.50 180 5.10
500 यू. से ऊपर 175 4.50 210 5.10
(नोट- फिक्स चार्ज प्रति कनेक्शन प्रतिमाह के रूप में है। जबकि, विद्युत दर प्रति यूनिट रुपये में दर्शाई गई है।)
विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए कुल औसत बिलिंग दर (प्रति यूनिट रुपये में)
श्रेणी ---- वर्ष 2016-17 ----- वर्ष 2017-18
घरेलू 3.56 रुपये 3.89 रुपये
अघरेलू 5.47 5.69
पब्लिक लैंप 4.80 5.06
निजी ट्यूबवेल 1.55 1.75
सरकारी सिंचाई सिस्टम 4.87 5.10
पब्लिक वाटर पार्क 4.77 5.04
छोटे उद्योग 5.14 5.38
बड़े उद्योग 5.16 5.41
मिक्स लोड 4.71 4.99
रेलवे 4.91 5.27