फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electric wire broken, stalled four-hour rail traffic

बिजली का तार टूटा, चार घंटे ठप रहा रेल यातायात

Sat, 09 Aug 2014 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Sat, 09 Aug 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
Electric wire broken, stalled four-hour rail traffic
बराड़ा रेलवे स्टेशन के पास बिजली का तार टूटने के कारण वीरवार रात दर्जनों ट्रेनें देरी से चली। इस दौरान अंबाला-सहारनपुर मार्ग दोनों तरफ बंद रहा।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे के बाद अप लाइन मार्ग को तो क्लीयर कर दिया गया, लेकिन डाउन लाइन पर चार घंटे बाद ट्रेनें चल पाई। इस दौरान हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना। फ्लाट का असर सुबह पांच बजे तक जारी रहा।

यह ट्रेनें देरी से पहुंची
इस दौरान सभी जगाधरी से सहारनपुर जाने वाली सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। इस दौरान ट्रेनों को बराड़ा, केसरी, दुखेड़ी और अंबाला में खड़े रखा।
विज्ञापन


नौ बजकर 50 मिनट पर जगाधरी आने वाली अंबाला-सहारनपुर सवारी गाड़ी को बराड़ा रेलवे स्टेशन पर, अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को केसरी में, चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस को दुखेड़ी स्टेशन पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा मेल, अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस, फिरोजपुर से धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस, अमृतसर से मुंबई जाने वाली गोल्डन टेंपल मेल को अंबाला और इससे पीछे अन्य स्टेशनों पर रोका गया।

चार घंटे बाद आई पहली ट्रेन
ओएचसी फाल्ट ठीक करने में चार घंटे का समय लग गया। देर शाम साढ़े आठ बजे के बाद जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पहली ट्रेन अंबाला से सहारनपुर जाने वाली सवारी गाड़ी आती है, जो रात 9 बजकर 50 मिनट पर जगाधरी पहुंचती है। वीरवार को यह सवारी गाड़ी अंबाला से लगभग अपने तय समय से सहारनपुर के छूटी थी।

फाल्ट के बाद रात इस गाड़ी को करीब साढ़े नौ बजे बराड़ा स्टेशन पर ही रोक लिया गया। इसके बाद उक्त ट्रेन अपने निर्धारित समय चार घंटे बाद डेढ़ बजे के करीब जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

ये ट्रेनें रही घंटों लेट
अंबाला सहारनपुर पैसेंजर चार घंटे, अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ढाई घंटे, लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस सवा दो घंटे, अमृतसर-हावड़ा मेल दो घंटे से ज्यादा, अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, अमृतसर-मुंबई गोल्डल टेंपल मेल 40 मिनट, फिरोजपुर-धनबाद गंगासतलुज एक्सप्रेस अपने तय समय पौने दो घंटे जगाधरी रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंची।


जगाधरी में खड़ी रही सियालदहा एक्सप्रेस
गुरुवार को कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदहा एक्सप्रेस लगभग अपने निर्धारित समय पर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर तीन नबंर प्लेटफार्म पर खड़ी हो गई। लेकिन फाल्ट के कारण अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग दोनों तरफ बंद था। इस कारण सियालदहा एक्सप्रेस को भी जगाधरी से रवाना नहीं किया गया। करीब सवा घंटे के बाद अप लाइन क्लीयर हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed