फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electric trains will run on Moradabad-Ramnagar track soon

मुरादाबाद-रामनगर ट्रैक पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेन, इज्जतनगर में बनेगा कंट्रोल रूम

Thu, 06 Feb 2020 01:14 PM IST
अलका त्यागी अरुण कुमार, अमर उजाला, काशीपुर
अरुण कुमार, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Feb 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Electric trains will run on Moradabad-Ramnagar track soon
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

करोड़ों की लागत से रामनगर से मुरादाबाद, लालकुआं रेलवे मार्ग पर जल्द इलैक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। निविदा प्रक्रिया के बाद रेलवे के ही विद्युत इंजीनियर विभाग को जिम्मा सौंपा गया है। 

विज्ञापन


रेलवे ने अधिकतर क्षेत्र में बड़ी रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर डिजीवन में कुछ क्षेत्र बचा है। रामनगर से गोट होते हुए मुरादाबाद जोड़ने और काशीपुर से गूलरभोज होते हुए लालकुआं तक रेलवे लाइन भी इलेक्ट्रिक करने की प्रक्रिया 2018 से चल रही है। विभागीय टीम दोनों रेलवे लाइनों का निरीक्षण कर चुकी है। एक वर्ष पूर्व निविदा भी हो चुकी है। लखनऊ स्थित रेलवे के विद्युत इंजीनियर (आरई) विभाग को निर्माण का जिम्मा मिला है।
विज्ञापन


रेलवे जंक्शन काशीपुर में 32000 केवी का बिजली सब स्टेशन बनना है। काशीपुर, लालकुआं, रुद्रपुर, खटीमा, बीसलपुर में ट्रैक्शन डिपो बनाए जाएंगे। प्रत्येक डिपो में सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्युत को तैनात होगा। सभी डिपो को कंट्रोल रूम इज्जतनगर डिवीजन में बनेगा। वर्तमान में कासगंज से पीलीभीत लाइन में काम चल रहा है। इसके बाद यहां का कार्य शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काशीपुर रेलवे जंक्शन से एक एक्सप्रेस, एक सुपरफास्ट, दो मेल एक्सप्रेस, चार पैसेंजर ट्रेन डीजल इंजन से संचालित होती है। पैसेंजर ट्रेन से मुरादाबाद तक जाने के लिए दो से तीन घंटे का समय लगता है। हरिद्वार, देहरादून, मुरादाबाद, बरेली, दिल्ली, जैसलमेर राजस्थान, बांद्रा, लखनऊ सहित विभिन्न स्थानों के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। इलेक्ट्रिक लाइन होने से ट्रेनों को रफ्तार मिलेगी।

गति बढ़ने से यात्रियों के आने जाने में समय की बचत होगी। किराया कम होने के साथ-साथ लोगों का ट्रेन से सफर करने की ओर रुझान बढ़ेगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर टीआरडी सुशील कुमार ने बताया कि काशीपुर जंक्शन क्षेत्र के रेलवे मार्ग की विद्युतीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। एक वर्ष के भीतर कार्य शुरू होने की संभावना है। 

इज्जतनगर डिजीवन के कासगंज-पीलीभीत रेलवे मार्ग का विद्युतीकरण होने के बाद काशीपुर क्षेत्र का काम शुरू होगा। लखनऊ की आरई विभाग काम करेगा। टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। विद्युतीकरण होने से ट्रेनों की गति बढ़ेगी। यात्रियों का रुझान भी बढ़ेगा। 
 - धर्मेंद्र सिंह, पीआरओ, रेलवे डिवीजन इज्जतनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed