फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electric pool break down

ट्रक की टक्कर से टूटे बिजली के खंभे, तारों में लगी आग और फिर...

Sun, 19 Mar 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 19 Mar 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Electric pool break down
- फोटो : demo pic

वसुंधरा एनक्लेव में ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल टूटने के चलते आधी रात को तारों में आग लग गई। आग और करंट फैलने से सहमे लोग रात को घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम ने क्षेत्र की बिजली काट दी और संयोगवश बड़ा हादसा होने से टल गया। बाद में पुलिस और ऊर्जा निगमकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। घटना के चलते क्षेत्र में करीब 12 घंटे आपूर्ति बाधित रही।

विज्ञापन


शनिवार रात करीब 12 बजे पटेलनगर थाना क्षेत्र के वसुंधरा एनक्लेव (देहराखास) में बजरी लेकर जा रहे ट्रक ने विद्युत पोल को टक्कर मार दी। इससे सीमेंट का पोल तीन हिस्सों में टूटकर जमीन पर गिर गया। पोल टूटने से जोर की आवाज और चिंगारी के साथ तारें भी जमीन पर गिर गई। साथ ही दो और पोल भी टूट गए। इससे विद्युत तार आपस में टकराने से चिंगारी निकलने लगी। देखते ही देखते बड़े क्षेत्र में तारों में आग फैल गई। लोगों के घरों में रखे विद्युत उपकरण भी फुंक गए। नींद से जगकर घबराए लोग हड़बड़ाहट में बाहर निकल आए। 
विज्ञापन


सड़क पर बिजली के तारों में चिंगारी निकलती देख और करंट लगने के डर से लोग घबरा गए। तत्काल निगम और पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक सीज कर दिया। चंद मिनट पहले ही कुछ लोग वहां से निकले थे। संयोगवश वे घटना का शिकार होने से बच गए। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही क्षेत्र की बिजली काटकर जेई को मौके पर भेजा गया। रविवार सुबह ही क्षेत्र में लाइनों की मरम्मत का काम शुरू कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed