फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election ground report haldwani

यहां के ज्यादातर लोगों को है मोदी सरकार की दरकार

Wed, 23 Apr 2014 12:53 PM IST
कालाढूंगी से अजित सिंह राठी
कालाढूंगी से अजित सिंह राठी Updated Wed, 23 Apr 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
election ground report haldwani

हल्द्वानी से कालाढूंगी सफर शुरू होते ही रास्ते के दोनों तरफ दूर तक फैले खेत खलियानों में गेहूं की फसल का कटाई नजर आती है।

विज्ञापन


किसान खेतों में हैं, जल्द ही थ्रेसिंग का काम शुरू होने वाला है। लेकिन फसल उठाने के साथ ही लोग चुनाव को लेकर भी सतर्क है।

कालाढूंगी में मुख्य चौराहे पर एक बड़ी सी चाय की दुकान पर चुनावी चौपाल लगी है। पार्टी विशेष से जुड़े लोगों के अलावा भी दूसरे भी चुनावी चकल्लस कर रहे हैं।

भाजपा को सपोर्ट करती आई है यह सीट

election ground report haldwani

जिम कार्बेट नेशनल पार्क से सटी और पौड़ी संसदीय सीट की रामनगर विधानसभा से लगी छोटी हल्द्वानी के नाम से मशहूर कालाढूंगी सीट भाजपा को सपोर्ट करती आई है।

आम जनता में भगत सिंह कोश्यारी की छवि जमीनी नेता व कार्यकर्ताओं के बीच रहने वाले के रूप में है तो सीटिंग सांसद केसी सिंह बाबा अपनी सज्जनता के लिए जाने जाते हैं।

इस चुनावी चौपाल में राजकुमार पांडे कांग्रेस विचारधारा के है। पूरे दावे के साथ कांग्रेस की जीत का दावा करते हैं। दिगम्बर सिंह, भूपेंद्र सिंह प्रधान भी कुछ इसी तर्ज पर बतिया रहे हैं।

जैसे ही अमर उजाला टीम ने एंट्री की तो चर्चा में मशगूल बोलने से पहले थोड़ा समझने की कोशिश करते दिखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केसी सिंह बाबा तो दस साल से क्षेत्र में आकर नहीं झांके

election ground report haldwani

दिगंबर व प्रधान कहते है कि इस क्षेत्र से विधायक बंशीधर भगत ने तो यहां कोई काम नहीं करवाया। सारी विधायक निधि भाखड़ा पुल से दूसरी तरफ (हल्द्वानी से सटा ऐरिया) खर्च कर डाली।

फिर कैसे यहां से भाजपा को वोट मिलेंगे। इस वक्त यहां पर कालाढूंगी नगर पंचायत के चेयरमैन पुष्कर कत्यूरा भी मौजूद है। वह भाजपा से ताल्लुक रखते है।

बंशीधर भगत तो दो साल से यहां नहीं आए लेकिन कांग्रेस सांसद केसी सिंह बाबा तो दस साल से क्षेत्र में आकर नहीं झांके।
कत्यूरा कहते हैं कि यदि भाजपा विधायक काम नहीं करते तो इस क्षेत्र से जीत क्यों मिलती है, इस पर भी तो सोचना चाहिए।

दिगंबर कहते हैं कि बेरोजगारी बड़ी समस्या है। अब हरीश रावत मुख्यमंत्री बने हैं तो यह समस्या भी दूर होगी। लेकिन उनके पास इस बात का जवाब नहीं है कि दो साल से भी तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब इस समस्या को दूर क्यों नहीं किया।

बहुगुणा तो आपदा ही झेलते रहे। मगर, नगर चेयरमैन कत्यूरा कहते हैं कि दस साल से केंद्र में कांग्रेस सरकार है तो फिर बेरोजगारी जैसी समस्या क्यों है।

विज्ञापन

सभी पार्टियों की समस्याएं और चुनौती एक जैसी

election ground report haldwani

इसी चुनावी चौपाल में कुछ लोग तमाशबीन भी है, जो कि दोनों विचारधाराओं वालों की बात पर सिर हिला दे रहे हैं। लेकिन इस चुनावी चौपाल से एक बात तो जरूर निकलीं।

कांग्रेस हो या भाजपा सभी की समस्याएं और चुनौती एक जैसी है। सभी को रोजगार के अवसर चाहिए। पर्यटन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता चाहिए।

खेत खलियानों के लिए सिंचाई का पानी चाहिए। रिमोट के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें और रोशनी के लिए बिजली चाहिए। सभी को विकास की फसल चाहिए।

कांग्रेस को देख रहे हैं दस साल से

election ground report haldwani

आम जन के बीच मोदी की लहर दिखती तो है। हल्द्वानी से कालाढूंगी के रास्ते में लामाचौड कटगढ़िया गांव में उमेश बिष्ट ने कहा कि इस बार केवल मोदी। दस साल से कांग्रेस को देख रहे है, इस बार केवल मोदी सरकार।

चाकलुवा गांव में शंकर सिंह कुंवर पिथौरागढ़ के रहने वाले है, लेकिन अब हल्द्वानी में टैक्सी चालक का काम करते है। पूछते ही तपाक से बोलते है कि वोट तो भाजपा को देना है।

उन्हें अपने प्रत्याशी का नाम ठीक से याद नहीं है लेकिन पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत की लिखी हुई चिट्ठी दिखाते है जिसमें रावत ने कुंवर को बेहद कर्मठ व मेहनती बताया है।

उसी चिट्ठी की लेमिनेशन कराकर दस साल से रखे है। कालाढूंगी बाजार में ही एमकॉम फाइनल ईयर के छात्र कहते है कि भाजपा ठीक है, स्थानीय विधायक भी बढ़िया है।

मुख्य बाजार में ही फलो की ठेली लगाने वाला मोहम्मद इकराम भी कहता है कि मोदी ठीक है। नेता बेवजह हौव्वा खड़ा कर मुसलमानों को डरा रहे है। करोड़ों लोग चुनकर भेजेंगे तो फिर कैसे मुसलमानों को खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed