फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election commission released voting percentage of uttarakhand assembly election

उत्तराखंड विस चुनावः 70 नहीं 65.64 प्रतिशत हुआ मतदान, जारी हुए आंकड़े

Wed, 22 Feb 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Feb 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
election commission released voting percentage of uttarakhand assembly election
voting - फोटो : file photo

उत्तराखंड के चुनावी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब निर्वाचन आयोग को अपने ही आंकड़ों को गलत साबित करना पड़ा।

विज्ञापन


मतदान के दिन आयोग ने 68 प्रतिशत मतदान होने और इसके 70 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना जताई थी। मगर जैसे-जैसे चुनाव क्षेत्रों के आंकड़ों की सच्चाई खुलती गई, वोट प्रतिशत गिरता गया। पांच दिन की माथापच्ची के बाद आयोग ने मंगलवार को जो मतदान का आंकड़ा जारी किया है, उसमें साढ़े पांच प्रतिशत की कमी आई है।

आयोग के हिसाब से 69 विधानसभा सीटों पर 65.64 फीसदी मतदान हुआ। करीब 7420710 मतदाताओं में से 4870679 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आंकड़ों की सही तस्वीर सामने आई तो ये खुलासा हुआ कि सबसे ज्यादा मतदान सितारगंज या गदरपुर सीट पर नहीं बल्कि लक्सर में (81.87 फीसदी) हुआ। अलबत्ता 45.74 फीसदी मतदान के साथ सल्ट विस में सबसे कम मतदाता मतदान करने पहुंचे।

विज्ञापन

मगर आयोग के अपने तर्क 

election commission released voting percentage of uttarakhand assembly election
भारतीय निर्वाचन आयोग

नए आंकड़ों से निर्वाचन आयोग असहज है। मगर आंकड़ों को लेकर इसके अपने तर्क हैं। मसलन उसका कहना है पिछले चुनाव की तुलना में 650954 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। 10 वर्ष में कुल 13 लाख 27 हजार 899 मतदाता बढ़े।    

सर्वाधिक मतदान वाली सीटें
लक्सर-81.87 प्रतिशत, हरिद्वार ग्रामीण 81.69  प्रतिशत, सितारगंज 81.21 प्रतिशत, पिरानकलियर 81.43 प्रतिशत, गदरपुर 80.71 प्रतिशत।

सबसे कम मतदान वाली सीटें
सल्ट 45.74 प्रतिशत, चौबट्टाखाल 45.74 प्रतिशत,  लैंसडौन 47.95, घनसाली 48.79 प्रतिशत।

मतदान से जुड़े महत्वपूर्ण

election commission released voting percentage of uttarakhand assembly election
मतदान के लिए लगी लंबी लाइन - फोटो : file photo

सबसे अधिक और सबसे कम मतदान का ट्रैंड
2002-2007-2012-2017
सबसे अधिक-73.19 (लक्सर)-78.47(बाजपुर)-82.55 गदरपुर)-81.87(लक्सर)
सबसे कम-42.26(श्रीनगर)-52.68 (भिकियासैंण)-51.91(चौबट्टाखाल)-45.74 (सल्ट)

- 2017 में पिछले चुनाव की तुलना 52 विधानसभाओं में मतदान गिरा।
विस की 69 में से 23 सीटों पर 70 फीसदी या इससे ऊपर मतदान हुआ। 

-2012 में 20 सीटों पर 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था।
2012 में 12 विधानसभा सीटों पर 60 फीसदी से भी कम मतदान हुआ था।

-2007 में 10 विधानसभा क्षेत्रों में 70 फीसदी से ऊपर मतदान हुआ था।
25 विधानसभा क्षेत्रों में 60 फीसदी से कम मतदान हुआ था।

-2002 में 14 विधानसभा सीटों पर 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था।
21 विधानसभा सीटों पर 50 फीसदी से कम मतदान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed