फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Election chessboard started being laid in the courtew

Dehradun: कचहरी में बिछने लगी चुनावी बिसात, नए पुराने चेहरों पर दांव...जानें कौन-कौन हैं मैदान में उतरे

Mon, 29 Jan 2024 08:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 29 Jan 2024 08:31 AM IST
सार

फरवरी के अंतिम सप्ताह में सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के चुनाव होने हैं। बार में चुनावी रंग फिलहाल सोशल मीडिया पर नजर आने लगा है। संभावित उम्मीदवारों ने अपने-अपने मतदाता अधिवक्ताओं से संपर्क शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Election chessboard started being laid in the courtew
बार एसोसिएशन का चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन में चुनावी बिसात बिछने लगी है। इस बार भी अधिवक्ता नेताओं में से कुछ नए पुराने चुनिंदा चेहरे ही किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे हैं। वर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा भी अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि को लेकर मैदान में उतरेंगे। इस बार उनके नाम पुरानी जेल परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबर के लिए भूमि मुहैया कराने की उपलब्धि है। पिछली बार किन्हीं कारणों से किस्मत आजमाने से चूके बार के एक बड़े नेता इस बार ताल ठोकने के पूरे मूड में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


बार एसोसिएशन के 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव फरवरी के अंत में होने हैं। इसके लिए जल्द ही चुनाव कार्यक्रम भी जारी होने वाला है। बार में चुनावी रंग फिलहाल सोशल मीडिया पर नजर आने लगा है। संभावित उम्मीदवारों ने अपने-अपने मतदाता अधिवक्ताओं से संपर्क शुरू कर दिया है। मुद्दे इस बार भी पहले जैसे ही हैं। इनमें बार बेंच में समन्वय, अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए बीमा आदि शामिल हैं। जबकि, लंबे समय से चली आ रही अधिवक्ताओं के चेंबर की मांग इस बार पूरी होने वाली है। पिछले दिनों कैबिनेट ने पुरानी जेल में पांच बीघा जमीन को लीज पर देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


अब वर्तमान कार्यकारिणी इस फैसले को भुना पाएगी या नहीं इस बात का फैसला तो फरवरी के अंत में ही होना है। मगर, अधिवक्ताओं के कई खेमे पूरे जोर शोर से चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं। पुराने मुद्दों में से अब भी कई ऐसे हैं जिन्हें लंबे समय से पूरा नहीं किया जा सका है। कुछ साल पहले पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल के प्रयास से मौजूदा कचहरी में सैकड़ों चेंबर बनाए गए थे। इनमें ज्यादातर का निर्माण पूरा किया जा चुका है जबकि बहुत से अब भी बनने से बाकी हैं। बताया जा रहा है कि करीब चार हजार अधिवक्ता इस बार मतदान करेंगे। इसके लिए मतदाताओं की सूची भी जल्द ही प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आज होगी चेंबर की लीज रजिस्टर्ड
अधिवक्ता लंबे समय से पुरानी जेल परिसर में चेंबर निर्माण की मांग कर रहे थे। पिछले साल सरकार ने इसकी घोषणा की और अब कैबिनेट ने लीज को मंजूरी दे दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि सोमवार को लीज डीड को रजिस्टर्ड किया जाएगा। इसके लिए अधिवक्ताओं ने तैयारियां कर ली हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand : बदलेगा अधिनियम, अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों को भी तबादलों की जद में लाने की तैयारी

जल्द होगा नए न्यायालय परिसर का उद्घाटन
नए न्यायालय परिसर का भी जल्द उद्घाटन होने जा रहा है। पुरानी जेल परिसर में इमारत अब अंतिम रूप में है। बताया जा रहा है कि इसका उद्घाटन फरवरी के मध्य में किया जा सकता है। यहां पर बीते दो वर्षों से फैमिली कोर्ट संचालित हो रहा है। लेकिन, अब धीरे-धीरे अन्य अदालतें भी इसी परिसर में शिफ्ट हो जाएंगी।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed