{"_id":"5863a1864f1c1b5b26eec5ac","slug":"election-ban-remove-from-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजनी रावत समेत सात को चुनाव आयोग ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजनी रावत समेत सात को चुनाव आयोग ने दी राहत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 28 Dec 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand assembly
2012 विधानसभा चुनाव में खर्च का सही ब्यौरा न देने वाले उत्तराखंड के 54 उम्मीदवारों में से सात पर से चुनाव आयोग द्वारा लगी तीन साल तक चुनाव न लड़ने की रोकने हटा दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि उक्त सात उम्मीदवार आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग में अपील की थी, जिसके बाद आयोग ने पाया कि इन सात के खर्च ब्यौरे में मामूली गलतियां थीं। इन गलतियों को ठीक करने के बाद उक्त उम्मीदवारों ने आयोग में राहत की अपील की थी।
विज्ञापन
इन 54 उम्मीदवारों पर तीन साल तक चुनाव न लड़ने की रोक लगी थी। लेकिन अब ये सात उम्मीदवार अगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकेंगे।
ये उम्मीदवार इस प्रकार हैं:-
यशवीर आर्या
लक्ष्मी अग्रवाल
गुलजार अहमद
साहब सिंह पुंडीर
राकेश
रजनी रावत
तनवीर सिंह