फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election and char dham yatra

उत्तराखंड में चुनाव पर हावी चारधाम यात्रा

Sun, 04 May 2014 03:24 PM IST
जोशीमठ से सुधाकर भट्ट
जोशीमठ से सुधाकर भट्ट Updated Sun, 04 May 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
election and char dham yatra

उत्तराखंड में मतदान के चंद दिन ही बाकी रह गए हैं। लेकिन चमोली जिले के सीमांत इलाके में चुनावी पहिया पूरा नहीं घूम पा रहा है। चुनाव पर चारधाम यात्रा हावी है।

विज्ञापन


नेताओं की इलाके में गैरहाजिरी
रही-सही कसर भाजपा और कांग्रेस नेताओं की इलाके में गैरहाजिरी पूरी कर रही है। कुछ उत्साही कार्यकर्ता जरूर राजनीतिक दलों के पोस्टर-परचे दीवारों पर चस्पा कर रहे हैं।
विज्ञापन


एक टीम के गुजरते ही दूसरी टीम के लोग नए पोस्टर से इस जगह को भर रहे हैं। ऐसे में यात्रा मार्ग पर एक दिन कांग्रेस के झंडे मिलते हैं तो दूसरे दिन भाजपा के।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौड़ी संसदीय क्षेत्र के दोनों प्रमुख दलों यानी भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी इस क्षेत्र में जनसंपर्क नहीं कर पा रहे हैं। इसका फायदा सीपीआई-एमएल के इंद्रेश मैखुरी लेने की कोशिश में हैं। आप प्रत्याशी राकेश सिंह नेगी भी यहां अपनी छाप नहीं छोड़ पा रहे हैं।

यात्रा से अपनी आजीविका चलाने वाले लोग खासे नाराज
चारधाम यात्रा की तैयारी आधी-अधूरी दिख रही है। इसी हिसाब से लोगों का चुनाव को लेकर रुझान भी बन रहा है। यात्रा से अपनी आजीविका चलाने वाले लोग खासे नाराज हैं।

बदरीनाथ मार्ग पर लामबगड़ में एक दुकानदार का कहना था कि साल भर सोये रहने के बाद सिस्टम ने अब काम करना शुरू किया है। क्षेत्र में दूसरी मुसीबत सियासी दलों के अपने घात-प्रतिघात हैं।

बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी कांग्रेस की सभाओं में दिखाई दे रहे हैं पर उनके समर्थक प्रचार में दिलचस्पी लेते नहीं दिख रहे हैं। वैसे, बदरीनाथ विधायक बदरीनाथ धाम की यात्रा से भी दूरी बनाए हुए दिख रहे हैं।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विधायक एक बार भी यात्रा की तैयारी का जायजा लेने नहीं आए। ऐसे में विधायक के खिलाफ नाराजगी का भाव भी चुनाव के रंग में घुल रहा है। दरअसल, लोग यात्रा को सरकार के परफारमेंस से जोड़ चुके हैं।

आलोचना का सामना करना पड़ा
आपदा के दौरान बेहद सक्रिय रहे पौड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत तक को अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में भी लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

पौड़ी सीट की थराली, कर्णप्रयाग और बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के ही विधायक हैं। इसके बावजूद यहां कांग्रेस बिखराव का शिकार लग रही है। दिक्कत भाजपा के साथ भी है।

केदार सिंह फोनिया और अनिल नौटियाल जैसे नेता घोषित तौर पर भाजपा से दूर हैं। फोनिया कांग्रेस प्रत्याशी हरक सिंह रावत का प्रचार कर रहे हैं। मालूम हो कि फोनिया पौड़ी से भाजपा प्रत्याशी जनरल भुवनचंद्र खंडूड़ी के बालसखा रहे हैं।


लेकिन इन दिनों छत्तीस का आंकड़ा है। अनिल नौटियाल भाजपा से निष्कासित चल रहे हैं। कुल मिलाकर क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए राह आसान नहीं है।

आगे आने वाले दिन सघन प्रचार के होंगे। एक भाजपा नेता के मुताबिक इन्हीं दिनों में तय होगा कि ऊंट किस करवट बैठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed