{"_id":"618aa0f29dd97d6fbf26d37b","slug":"election-2022-jp-nadda-will-come-uttarakhand-on-15-november-for-publicity-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव 2022: सियासत गरमाने के लिए 11 से 30 नवंबर तक होंगे केंद्रीय नेताओं के धुआंधार दौरे, 15 को आएंगे जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव 2022: सियासत गरमाने के लिए 11 से 30 नवंबर तक होंगे केंद्रीय नेताओं के धुआंधार दौरे, 15 को आएंगे जेपी नड्डा
Wed, 10 Nov 2021 01:00 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:00 AM IST
सार
Uttarakhand Election 2022: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि 11 नवंबर से पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी, सह प्रभारी, चुनाव प्रभारी, सह चुनाव प्रभारी फील्ड में उतरेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : Twitter : @BJP4India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड की चुनावी सियासत गरमाने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेताओं के 11 नवंबर से धुआंधार दौरे शुरू हो जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगे। वह कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा व रुद्रपुर में प्रवास कर सकते हैं। इस महीने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रवास और जनसभाओं के कार्यक्रम भी लगभग तय हो गए हैं, जिनकी पार्टी जल्द घोषणा कर देगी।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में प्रदेश महामंत्रियों के साथ हुई बैठक में केंद्रीय नेताओं के प्रवास कार्यक्रमों पर मंथन हुआ। देर शाम तक चली बैठक में 11 नवंबर से 30 नवंबर तक के कार्यक्रम तय कर दिए गए।
विज्ञापन
तय हुआ कि 11 नवंबर से पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी, सह प्रभारी, चुनाव प्रभारी, सह चुनाव प्रभारी फील्ड में उतरेंगे। वे प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री शाह की दिल्ली में हुई बैठक के बिंदुओं पर विचार हुआ और केंद्रीय मंत्रियों व नेताओं के प्रवास के कार्यक्रम तय किया गया।
विज्ञापन
मंडलों और विधानसभाओं में होंगे कार्यक्रम
कौशिक के मुताबिक पार्टी सभी 252 मंडलों और 70 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण के कार्यक्रम करेगी। मोर्चों के सम्मेलन होंगे।
आज से महासंपर्क अभियान की शुरुआत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बुधवार को पार्टी के महासंपर्क अभियान का आगाज करेंगे। पार्टी कार्यालय में एक प्रेस माध्यम से वह पूरे प्रदेश में एक साथ चलाए जाने वाले महासंपर्क अभियान की जानकारी देंगे।
युवाओं और महिलाओं को अधिक टिकट देंगे
कौशिक ने कहा कि एक राजनीतिक दल के एक बड़े नेता ने कहा है कि 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देंगे। लखनऊ से देहरादून आते आते ट्रेन धीमी पड़ गई। लेकिन भाजपा पहले से अधिक युवा और महिलाओं को टिकट देगी।
प्रवासियों से अपील करेगी भाजपा
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरे राज्यों में रहने वाले प्रवासियों से भी भाजपा के हक में आकर मतदान करने की रणनीति तैयार की है। इसके लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्री या पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों के माध्यम से पार्टी, प्रवासियों से उत्तराखंड आकर चुनाव में शामिल होने का अनुरोध किया जाएगा।