फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Election 2021 in Five States: Uttarakhand 21 IAS and five IPS Will be observers

पांच राज्यों के चुनाव में उत्तराखंड के 21 आईएएस और पांच आईपीएस होंगे पर्यवेक्षक 

Tue, 02 Mar 2021 10:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Mar 2021 10:26 AM IST
सार

  • भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव पर्यवेक्षकों के लिए तय किए नाम
  • तीन मार्च को ब्रीफिंग, शामिल न होने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई 

विज्ञापन
Election 2021 in Five States: Uttarakhand 21 IAS and five IPS Will be observers
चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड के 21 आईएएस और पांच आईपीएस अफसर भी बतौर पर्यवेक्षक तैनात होंगे। अफसरों के  नामों की सूची जारी हो गई है।जानकारी के अनुसार, तीन मार्च को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में निर्वाचन आयोग ब्रीफिंग करेगा, जिसमें शामिल न होने वाले अफसरों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों के नाम भी तय कर दिए हैं। चुनावों में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में उत्तराखंड के 21 आईएएस और पांच आईपीएस अधिकारियों को नामित किया गया है, जिनकी तीन मार्च को नई दिल्ली में ब्रीफिंग की जाएगी। जिसके लिए आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड को पत्र भेजकर अवगत कराया है।
विज्ञापन


जिसके अनुसार, आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिन अधिकारियों को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल किया गया है, उनको ब्रीफिंग में शामिल होना अनिवार्य है। जो अधिकारी ब्रीफिंग में शामिल नही होंगे, उन अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। मुरुगेशन ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड शासन को एक पत्र भेजा है, जिसमें 21 आईएएस और पांच आईपीएस अधिकारियों को दिल्ली बुलाया गया है। इन अधिकारियों की ड्यूटी कहां लगाई जाएगी, ये निर्णय भारत निर्वाचन आयोग खुद तय कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आईएएस अफसरों की लगी चुनाव में ड्यूटी 
एल फनाई, आर मीनाक्षी सुंदरम, डी सेंथिल पांडियन, सचिन कुर्वे, शरदचंद्र, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, चंद्रेश कुमार यादव, हरि चंद्र सेमवाल, विनोद प्रसाद, वी षणमुगम, डॉ. आर राजेश कुमार, दीपेंद्र कुमार चौधरी, डॉ. नीरज खैरवाल, विनोद कुमार सुमन, सविन बंसल, रणवीर सिंह चौहान, युगल किशोर पंत, बाल मयंक मिश्रा, रामबिलास यादव, डॉ. अहमद इकबाल, नितिन सिंह भदौरिया। 

इन आईपीएस अधिकारियों की लगी चुनाव में ड्यूटी 
पीवीके प्रसाद, अमित सिन्हा, अजय प्रकाश आयुष्मान, केवल खुराना और मुख्तार मोहसिन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed