फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elderly woman found wandering on Mumbai road police brought back after taking cognizance of CM Dhami

Dehradun: मुंबई की सड़क पर भटकती मिली बुजुर्ग महिला, सीएम धामी के संज्ञान लेने पर वापस लाने पहुंची पुलिस

Wed, 11 Jan 2023 03:53 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 11 Jan 2023 03:53 PM IST
सार

मुंबई की सड़क पर घूम रही अल्मोड़ा की बुजुर्ग महिलाा का वीडियो वायरल होने पर सीएम धामी ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया। सीएम ने कहा कि टीम महिला को जल्द वापस लाएगी। यदि महिला के परिवार वाले उनकी देखभाल में असमर्थता जताते हैं, तो महिला को अल्मोड़ा के नारी निकेतन में सम्मानपूर्वक रखा जाएगा।

विज्ञापन
Elderly woman found wandering on Mumbai road police brought back after taking cognizance of CM Dhami
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई की सड़क पर घूम रही अल्मोड़ा की बुजुर्ग महिला को वापस घर लाने के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं। सीएम ने सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो से इस मामले का संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया में इन दिनों एक बुजुर्ग महिला खूब वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन


मुंबई की सड़क पर घूम रही बुजुर्ग महिला खुद को अल्मोड़ा निवासी बता रही हैं, जो कुमाऊंनी में बात करते हुए अपने भाई एवं अन्य रिश्तेदारों के नाम ले रही हैं। महिला का कहना है कि उसका बेटा और बेटी भी अल्मोड़ा में रहते हैं। पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय की ओर से की गई पड़ताल में पता चला कि महिला का नाम हेमा देवी ग्राम कोटियाल तहसील भिकियासैंण अल्मोड़ा है। बताया गया कि महिला पांच से छह महीने से लापता हैं, जिसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: अवैध नियुक्तियों पर हाईकोर्ट सख्त, सचिव विधानसभा से जवाब तलब, पढ़ें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम कार्यालय से बताया गया कि सीएम के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस की टीम मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है। टीम का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से संपर्क हुआ है। सीएम ने कहा कि टीम महिला को जल्द वापस लाएगी। यदि महिला के परिवार वाले उनकी देखभाल में असमर्थता जताते हैं, तो महिला को अल्मोड़ा के नारी निकेतन में सम्मानपूर्वक रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed