फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elderly man from Chakrata arrested with hashish

Dehradun News: चरस के साथ चकराता का बुजुर्ग गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 10:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:23 AM IST
विज्ञापन
Elderly man from Chakrata arrested with hashish
विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने 200 ग्राम चरस के साथ चकराता निवासी एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम सहसपुर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिसकर्मियों ने चोई बस्ती में कब्रिस्तान के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति को खड़े देखा। पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को बुलाया तो वह भागने लगा। पुलिस ने बुजुर्ग को पकड़ लिया। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि पुलिस ने जब बुजुर्ग की तलाशी ली तो उसके पास से 200 ग्राम चरस मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि व्यक्ति ने अपना नाम चकराता थाना क्षेत्र के जगथान गांव निवासी धन सिंह बताया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया वह चकराता से चरस खरीद कर लाता और सहसपुर और आसपास बेचता है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed