फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elderly couple accuses husband and wife of grabbing Rs 52 lakh

बुर्जुग दंपति ने पति-पत्नी पर लगाया 52 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Mon, 24 Jan 2022 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Elderly couple accuses husband and wife of grabbing Rs 52 lakh
देहरादून। माजरा पटेलनगर निवासी एक बुजुर्ग दंपती ने पति-पत्नी पर 52 लाख हड़पने के साथ ही संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुजुर्ग ज्ञान सिंह संधू के अनुसार वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। वर्तमान में वह अपनी पत्नी के साथ हिमावती ढकोटा रोड क्लेमेंटटाउन में रहते हैं। उनकी दो पुत्रियां हैं जो अमेरिका में निवास करती हैं। आरोप लगाया कि उनकी अवस्था का फायदा उठाकर ममता रानी और उसके पति राहुल कुमार ने उनसे नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद उन्होंने उनकी माजरा स्थित संपत्ति का कुछ भाग किराए पर ले लिया। इसी दौरान राहुल ने उन्हें झांसे में लेकर 2013 से लेकर 2016 तक अपनी परेशानी और आर्थिक सहायता के तौर पर करीब 52 लाख रुपये उधार ले लिए। यही नहीं समय-समय पर उन्होंने दोनों को कई और उपहार भी दिए, लेकिन अब रकम वापस करने को लेकर वह टालमटोल कर रहे हैं। विश्वास जताने के लिए उन्होंने कुछ चेक भी उन्हें दिए जिसमें से केवल 15 लाख रुपये ही कैश हो पाए हैं। बाकी चेक को वह बैंक में लगाने ही नहीं दे रहे हैं। दूसरी ओर वह अब उसने माजरा स्थित संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं। बताया कि लॉकडाउन के समय वह इसकी कोशिश भी कर चुके हैं। बुजुर्ग की तहरीर के बाद पुलिस ने ममता रानी और अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed