फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elderly and disabled show enthusiasm

बुजुर्गों और विकलांगों ने दिखाया उत्साह

Sat, 12 Oct 2019 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Elderly and disabled show enthusiasm
लोहारना गांव में 90 वर्षीय तारो देवी को उठा कर वोट डालने के लिए ले जाते परिजन। - फोटो : VIKAS NAGAR
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बुजुर्गों और विकलांगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इन मतदाताओं की भले ही कमर झुक गई हो, बीमार हों और चलने-फिरने में असमर्थ हों, लेकिन फिर भी उन्होंने घर से निकलकर वोट किया।
विज्ञापन

कोई बैसाखी के सहारे तो कोई अपने बेटों और पोतों के साथ वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचा। परिजनों के साथ छरबा स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे 92 वर्षीय शेर सिंह, सकनी केंद्र पर पहुंचे 80 वर्षीय टीका राम पंवार, कालसी केंद्र पर पहुंचे 80 वर्षीय माधू सिंह और उनकी पत्नी सकरी देवी, लोहारना केंद्र पर पहुंचे 90 वर्षीय तारो देवी और बैसाखी के सहारे लक्सयार केंद्र पर पहुंचे पं. मोहन लाल नौटियाल का कहना था कि लोकसभा, विधानसभा हो या फिर ग्राम सभा सभी जगहों पर ऐसे प्रतिनिधि पहुंचने चाहिए जो लोगों की बात को ठीक ढंग से उठा सकें। क्षेत्र में विकास कार्यों को तवज्जों दे सकें। कहा कि अच्छे प्रत्याशी के चयन के लिए सभी को वोट करना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, ऐसे लोगों के उत्साह को देखते हुए लाइनों में लगे वोटरों ने भी इनके जज्बे को सलाम किया। उन्हें बिना किसी लाइन के वोट डालने दिया गया। ड्यूटी में लगे पुलिस के जवानों ने भी इन वोटरों की मदद की। मतदान केंद्रों पर कई बुजुर्ग मतदाता ऐसे भी दिखे जो 90 का पड़ाव पार कर चुके थे। वोट डालने की इन लोगों की जिद के कारण परिजनों को इन्हें मतदान केंद्र तक लाना पड़ा।

प्राइमरी स्कूल छरबा में बने पोलिंग बूथ पर 92 वर्षीय शेर सिंह को मतदान करने के बाद घर ले जाते परिजन।

प्राइमरी स्कूल छरबा में बने पोलिंग बूथ पर 92 वर्षीय शेर सिंह को मतदान करने के बाद घर ले जाते परिजन।- फोटो : VIKAS NAGAR

लोहरना गांव में चलने में असमर्थ 75 वर्षीय वीरो देवी को गोद में उठाकर मतदान के लिए ले जाते परिजन।

लोहरना गांव में चलने में असमर्थ 75 वर्षीय वीरो देवी को गोद में उठाकर मतदान के लिए ले जाते परिजन।- फोटो : VIKAS NAGAR

लक्सयार गांव स्थित पोलिंग बूथ पर बैसाखियों के सहारे पहुंचे पं. मोहन लाल नौटियाल।

लक्सयार गांव स्थित पोलिंग बूथ पर बैसाखियों के सहारे पहुंचे पं. मोहन लाल नौटियाल।- फोटो : VIKAS NAGAR

सकनी गांव में बने पोलिंग बूथ पर अपने परिजनों के साथ मतदान को पहुंचे 80 वर्षीय टीकाराम पंवार।

सकनी गांव में बने पोलिंग बूथ पर अपने परिजनों के साथ मतदान को पहुंचे 80 वर्षीय टीकाराम पंवार।- फोटो : VIKAS NAGAR

क लसी ब्लॉक क्षेत्र में मतदान करने के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाती महिलाएं।

क लसी ब्लॉक क्षेत्र में मतदान करने के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाती महिलाएं।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed