फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nirjala Ekadashi Tithi will be from 4:43 am on June 17th to

निर्जला एकादशी: सात साल बाद इस बार पंच योग, व्रत होगा फलदायी, गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व

Tue, 18 Jun 2024 10:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 18 Jun 2024 10:18 AM IST
सार

सात साल बाद इस बार पंच योग और स्वाति नक्षत्र में लोग निर्जला व्रत रखेंगे, जो काफी फलदायी होगा। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है।
 

विज्ञापन
Nirjala Ekadashi Tithi will be from 4:43 am on June 17th to
निर्जला एकादशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आचार्य सुशांत राज ने बताया कि पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 17 जून की सुबह चार बजकर 43 मिनट से 18 जून को सुबह छह बजकर 24 मिनट तक रहेगी। 18 जून को निर्जला एकादशी का उपवास रखा जाएगा। इस दौरान खास संयोग बन रहा है।

विज्ञापन


श्रद्धालु इस बार स्वाति नक्षत्र में निर्जला एकादशी का व्रत करेंगे। इससे यह व्रत काफी फलदायी होगा। उन्होंने बताया कि एकादशियों में श्रेष्ठ निर्जला एकादशी व्रत 18 जून को रखा जाएगा। सात साल बाद इस बार पंच योग और स्वाति नक्षत्र में लोग निर्जला व्रत रखेंगे, जो काफी फलदायी होगा। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है।
विज्ञापन


व्रती भगवान श्रीहरि विष्णु का पूजन करेंगे। हिंदू पंचांगों में अलग-अलग नामों से कुल 24 एकादशी पर लोग व्रत और भगवान विष्णु का पूजन-अर्चन करते हैं। इन 24 एकादशियों में ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी सबसे श्रेष्ठ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...By-election Uttarakhand: कांग्रेस को अपनों पर विश्वास...बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर इन चेहरों पर लगाया दांव

इसे भीमसेनी, पांडव एकादशी भी कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत रखने से सालभर की एकादशियों के व्रत का फल मिल जाता है। इस बार स्वाति नक्षत्र और जपयोग, त्रिपुष्कर, रवि, शिव, ध्वज योग बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed