फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   By-election Uttarakhand Congress candidates for Badrinath and Mangalore assembly seats faith in its workers

By-election Uttarakhand: कांग्रेस को अपनों पर विश्वास...बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर इन चेहरों पर लगाया दांव

Tue, 18 Jun 2024 09:53 AM IST
रेनू सकलानी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 18 Jun 2024 09:53 AM IST
सार

कांग्रेस पार्टी ने मंगलौर सीट पर अनुभवी और बदरीनाथ सीट पर नए चेहरे पर दांव लगाया है।दोनों ही प्रत्याशी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं।

विज्ञापन
By-election Uttarakhand Congress candidates for Badrinath and Mangalore assembly seats faith in its workers
congress - फोटो : amar ujala

विस्तार

बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस ने अपनों पर विश्वास जताया है। पार्टी ने दोनों सीटों पर उन चेहरों को मैदान में उतारा है, जो कांग्रेस से लंबे समय से जुड़े हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने जिन चेहरों पर दांव लगाया है, वो दोनों ही उसकी सांगठनिक नर्सरी से नहीं निकले हैं।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपने दलों को छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले चेहरों को पार्टी ने टिकट दिया है। यही कारण है कि कांग्रेस उन्हें आयतित प्रत्याशी बता भाजपा पर तंज कस रही है।मंगलौर विस सीट बसपा का गढ़ रही है। राज्य गठन के बाद हुए पांच विधानसभा चुनाव में इस सीट पर चार बार बसपा ने जीत हासिल की, जबकि एक बार कांग्रेस को जीत मिली।
विज्ञापन


यहां से लड़ने जा रहे काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने बसपा के टिकट पर यहीं से 2002 व 2007 का विस चुनाव जीता था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद काजी ने 2012 विस चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन बसपा प्रत्याशी सरवत करीम अंसारी से लगभग 700 मतों के अंतर से हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के वोट को खींचने की होगी चुनौती
2017 के चुनाव में काजी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। हालांकि 2022 के चुनाव में काजी बसपा प्रत्याशी सरवत करीम अंसारी से 598 मतों के करीबी अंतर हार गए। मंगलौर से तीन बार के विधायक रहे काजी अल्पसंख्यक वोटों के साथ ही बसपा के वोट बैंक में भी सेंध लगाते रहे हैं। उपचुनाव में भी उनके सामने बसपा के वोट को खींचने की चुनौती होगी।

बदरीनाथ विधानसभा भी कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। यहां से कांग्रेस ने नए चेहरे लखपत बुटोला पर दांव लगाया है। 2022 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर राजेंद्र भंडारी ने जीत हासिल की थी। बुटोला पोखरी ब्लॉक के चौंडी गांव के रहने वाले हैं। जहां से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी भी हैं। लखपत 1997 से पार्टी से जुड़े हैं और क्षेत्र में खासे सक्रिय हैं। 2014 में पोखरी ब्लॉक से जिला पंचायत सदस्य रहे। वर्तमान में उनके पास पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी है। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उनकी पकड़ और सक्रियता को देखते हुए पार्टी उन्हें मजबूत प्रत्याशी मान रही है।

काजी 19 जून और बुटोला 21 जून को करेंगे नामाकंन

मंगलौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन 19 जून और बदरीनाथ सीट से प्रत्याशी लखपत बुटोला 21 जून को नामांकन करेंगे। पार्टी ने दोनों प्रत्याशियों के नामांकन रैली की तैयारियां शुरू कर कर दी है।

ये भी पढ़ें...बिनसर हादसा: फायर बॉल से हादसे की आशंका, पहले भी हो चुकी है घटना...बोले मुख्य वन संरक्षक- बाल-बाल बचा हूं

हाईकमान ने दोनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी दोनों सीटों पर भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। प्रत्याशियों की जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हैं। -करन माहरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed