फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eight years the first scene turned in everyone's eyes

रानीपोखरी कांड::आठ साल पहला मंजर घूम गया सबकी आंखों में

Tue, 30 Aug 2022 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Eight years the first scene turned in everyone's eyes
रानीपोखरी की घटना के बारे में जिसने सुना उसके दिमाग में आठ साल पहले दून में हुई घटना का मंजर घूम गया। वर्ष 2014 में दिवाली की रात को बेटे ने मां, पिता, बहन और भांजी का कत्ल कर दिया था। बहन के गर्भ में पल रहे नौ माह के शिशु की भी इस घटना में मौत हो गई थी। पिछले साल न्यायालय ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

23 अक्तूबर 2014 को शहर में दिवाली का जश्न मनाया जा रहा था। मगर, आदर्श नगर स्थित होर्डिंग कारोबारी के घर में उनका बेटा हरमीत खून की होली खेल रहा था। उसने अपने पिता, सौतेली मां, बहन और भांजी को चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। सुबह जब घर में काम के लिए नौकरानी आई तो उसने घर का मंजर देखा। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो हरमीत वहीं पर खड़ा था। साथ में पांच साल का भांजा भी खड़ा था। हरमीत उसकी भी हत्या करना चाहता था, लेकिन शायद मौत की नजर उस पर नहीं थी जो हरमीत को किसी तरह रहम आ गया।
विज्ञापन

सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में सात साल मुकदमा चला। इनमें तीन साल तो हरमीत ने खुद को दिमागी रूप से कमजोर दिखाने का नाटक किया। इसके लिए दिल्ली और ऋषिकेश एम्स में उसकी जांच कराई गई। सात साल के बाद न्यायालय ने हरमीत को इन हत्याओं का दोषी माना। न्यायालय ने उसकी बहन के गर्भ में पल रहे नौ माह के शिशु की मौत को भी पांचवी हत्या माना था। इस आधार पर उसे सर्वोच्च सजा फांसी सुनाई गई। वर्तमान में हरमीत सुद्धोवाला जेल में सजा भुगत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed