{"_id":"5b267e6c4f1c1bb0318b747f","slug":"eight-years-old-child-died-after-snake-bite-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगन में खेल रहे आठ साल के मासूम को सांप ने डंसा, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगन में खेल रहे आठ साल के मासूम को सांप ने डंसा, अस्पताल में तोड़ा दम
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत अड़ौली गांव में रविवार को घर के आंगन में खेल रहे एक बच्चे को सांप ने काट लिया। परिजन बालक को तुरंत जिला अस्पताल लाए लेकिन तबतक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद बालक की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
रविवार शाम करीब पांच बजे अड़ौली गांव के राजू कुमार का पुत्र सौरभ (8 वर्ष) अपने दो अन्य साथियों के साथ घर के आंगन में खेल रहे था। इसी बीच, झाड़ी में रेंग रहे सांप ने सौरभ को काट लिया। वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
घबराकर साथी बच्चे चीख-पुकार मचाने लगे जिस पर परिजन और आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और सौरभ को जिला अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान सौरभ ने दम तोड़ दिया। सौरभ मां-बाप का एकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
उसकी एक छोटी बहन है। गरीब घर में जन्मा सौरभ राजकीय प्राइमरी स्कूल द्यांगण में कक्षा दो का छात्र था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का लालन पालन करते हैं। घटना के समय पिता राजू घर पर नहीं थे।