फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eight sudden resignations in the Sainik Welfare Department Dehradun Uttarakhadn news in hindi

Uttarakhand: अचानक क्यों सैनिक कल्याण विभाग में चला इस्तीफों का दौर, प्रकरण में सामने आया एक मंत्री का नाम

Sun, 05 Feb 2023 03:49 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Feb 2023 03:49 AM IST
सार

सेवानिवृत लेफि्टनेंट कर्नल चंद्र वीर सिंह बिष्ट से पहले रिटायर्ड कर्नल डी कौशिक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के पद पर रहे। उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया। चमोली, हरिद्वार, पौड़ी से भी एक-एक कर्मचारियों ने अपना इस्तीफा दिया। इन सभी पर गलत दस्तावेज बनाने में सहयोग के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

विज्ञापन
Eight sudden resignations in the Sainik Welfare Department Dehradun Uttarakhadn news in hindi
resignation - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैनिक कल्याण विभाग में इस्तीफों का दौर चल रहा है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी समेत आठ से ज्यादा अफसर व कर्मचारियों ने हाल ही इस्तीफा दिया है। इस्तीरों के क्रम से विभाग में अफरातफरी मची है। आरोप है कि इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर गलत दस्तावेज बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

विज्ञापन


ऐसा नहीं करने पर इन सभी को ट्रांसफर की धमकी दी जा रही थी। इस पूरे प्रकरण में एक मंत्री और उनके कुछ करीबियों का नाम चर्चा में है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत लेफि्टनेंट कर्नल चंद्रवीर सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को अचानक इस्तीफा दे दिया। इससे पहले सैनिक कल्याण निदेशालय से तीन कर्मचारियों ने भी हाल ही में इस्तीफा दिया था। क्लर्क रैंक के ये तीनों कर्मचारी थे।
विज्ञापन


सेवानिवृत लेफि्टनेंट कर्नल चंद्र वीर सिंह बिष्ट से पहले रिटायर्ड कर्नल डी कौशिक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के पद पर रहे। उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया। चमोली, हरिद्वार, पौड़ी से भी एक-एक कर्मचारियों ने अपना इस्तीफा दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी पर गलत दस्तावेज बनाने में सहयोग के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मना करने के बाद कई को पहाड़ों पर तबादला करने की धमकी दी गई। कुछ अधिकारियों का पहाड़ में ट्रांसफर आदेश भी निकाला गया। जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दी से नहीं मिलती नौकरी, दे रहे इस्तीफा

सरकारी हो या संविदा पर नौकरी पाना आसान नहीं है। नौकरी के लिए हर वर्ग के लोग संघर्ष कर रहे हैं। इधर, अधिकारी व कर्मचारी इस्तीफा दे रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वेच्छा से अभी तक किसी ने भी इस्तीफा नहीं दिया है। सभी को मजबूरन में इस्तीफा देना पड़ा है।

ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking: प्रभावित जोशीमठ के आसपास ही चाहते हैं पुनर्वास, किराए के भवन में चले गए 53 परिवार

जांच होगी तो खुलेगा पोल

सूत्र ने बताया कि सैनिक कल्याण विभाग के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्व सैनिकों के गलत दस्तावेज बनाने में सहयोग किया है। कईयों के गलत दस्तावेज बनाये गए हैं। अगर इसकी सही से जांच पड़ताल की गई तो कई चौकाने वाले खुलासे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed