{"_id":"5f8de9f68ebc3e9bc03f54f9","slug":"eight-lakhs-arrogate-the-name-of-selling-land-from-a-female-teacher-dehradun-news-drn3595875144","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज की अध्यापक से जमीन बेचने के नाम पर आठ लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कॉलेज की अध्यापक से जमीन बेचने के नाम पर आठ लाख हड़पे
विज्ञापन
देहरादून। जमीन खरीदने का सौदा कर इंटर कॉलेज की एक महिला अध्यापक धोखाधड़ी का शिकार हो गईं। आरोप है कि रायपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उनसे आठ लाख रुपये हड़पे हैं। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत एसआईटी को की थी, जिसकी जांच के बाद अब रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसआईटी को सरिता निवासी जसपुर गेवला ब्रह्मावाला पट्टी भंडारस्यू तहसील डुंडा जिला उत्तरकाशी ने शिकायत की थी। सरिता बड़कोट के राजकीय इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक हैं। सरिता के अनुसार उन्होंने साब सिंह राणा निवासी वसुंधरा एन्क्लेव डोभाल चौक नत्थनपुर के साथ एक जमीन खरीदने चको सौदा किया था। यह सौदा 26 लाख रुपये में हुआ था, जिसके समस्त दस्तावेजों को सत्यापित भी करा लिया गया था। जून 2018 में हुए इस सौदे में बतौर एडवांस राशि आठ लाख रुपये साब सिंह राणा को दी गई थी।
इसके बाद सरिता ने राणा से इस जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा। लेकिन, राणा बार बार टालता रहा। इस बीच दोनों के बीच तय हुआ कि यह सौदा खारिज कर दिया जाए। लिहाजा, राणा ने पैसे वापस करने को हामी भरी और पांच लाख रुपये का चेक सरिता को दिया। इस बीच सरिता के पति मुकेश की एक रोड एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई। कुछ दिन बाद जब उन्होंने यह चेक बैंक में जमा किया तो वह बाउंस हो गया। एसआईटी ने सरिता के इस प्रार्थनापत्र की जांच की तो सारे आरोप सही पाए गए। रायपुर पुलिस के अनुसार इस मामले में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।