फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eid Ul Adha Young man murdered by slitting his throat in Mangalore accused surrendered himself Roorkee Crime

Uttarakhand: ईद के दिन सरेराह युवक पर चाकुओं से किए वार, गला रेतकर की निर्मम हत्या, आरोपी ने खुद किया सरेंडर

Sat, 07 Jun 2025 06:29 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर (रुड़की )
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर (रुड़की ) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 Jun 2025 06:29 PM IST
सार

ईद के दिन मंगलौर में हुई वारदात से हड़कंप मच गया। सरेराह एक युवक पर चाकुओं से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

विज्ञापन
Eid Ul Adha Young man murdered by slitting his throat in Mangalore accused surrendered himself Roorkee Crime
मंगलौर में तैनात पुलिस बल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ईद के दिन मंगलौर कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक की सरेराह चाकुओं से गोदकर और गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या करने वाला युवक मृतक से किसी पुरानी रंजिश के चलते बदला लेना चाहता था।

विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद आरोपी युवक स्वयं थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


हत्यारे ने अपने बेटे की मौत का बदला लेने की बात कही है। हत्या करने के बाद आरोपी खुद ही कोतवाली पहुंचा। बताया गया है कि आरोपी के पुत्र की एक वर्ष पूर्व नहर में डूबकर मौत हुई थी। उस मामले में मृतक का नाम भी दर्ज हुआ था। ईद उल अजहा का पर्व पर हुई घटना ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। आरोपी मोहल्ला पठानपुरा निवासी रियासत ने अपने पड़ोस में रहने वाले साहिल की हत्या की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Rainfall:  मेघों को उत्तराखंड पसंद; हिमाचल, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों से अधिक बरसते हैं यहां बदरा

ईद के खुशी के दिन हुई इस नृशंस हत्या से कस्बे में मातम पसर गया है। क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने एहतियातन इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed