{"_id":"2f6938b2b05d5d85cbdeaf508f54a1d2","slug":"eid-ul-adha-namaz-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीदः अमन की दुआ को उठे नमाजियों के हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीदः अमन की दुआ को उठे नमाजियों के हाथ
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 Sep 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद उल अजहा के मौके पर राजधानी देहरादून की मस्जिदों में नमाजी देश और दुनिया में अमन की दुआ करते नजर आए। इस मौके पर नगर निगम देहरादून अफसरों को जिलाधिकारी ने शहर की व्यवस्थाएं चौकस रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अफसरों से कहा कि ईद- उल अजहा पर ईदगाह, मस्जिदों के पास गंदगी और आवारा पशु नहीं होने चाहिए। गुरुवार को डीएम के आदेश के बाद एएमएनए कुश्म चौहान निगम ने संबंधित विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एएमएनए ने बताया कि शहर में आवारा पशु ईदगाह और मस्जिदों के आस पास नहीं दिखने चाहिए।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग को आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र में कई भी आसपास सुअर या आवारा पशु देखे जाते है उन्हें पकड़कर बाड़े में डाला जाए। साथ ही उन्होंने सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मद्देनजर शुक्रवार को कड़े सुरक्षा प्रबंध हैं। नमाज के दौरान शहर में कई मार्गों का ट्रैफि क डायवर्जित रहा। पुलिस ने मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में गुरुवार रात से ही सतर्कता बढ़ा दी थी। जबकि ईदगाह पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति ने थाना प्रभारियों और पुलिस क्षेत्राधिकारियों से दिन भर अपने-अपने इलाकों में भ्रमण करने के लिए कहा है। साथ ट्रैफिक प्लान को सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए।
यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
बिंदाल ईदगाह
सुबह आठ बजे से नमाज समाप्त होने तक घंटाघर से चकराता रोड पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। इस मार्ग के वाहनों को राजपुर रोड से न्यू कैंट होते हुए बल्लूपुर भेजा गया।
किशननगर चौक की तरफ से आने वाला ट्रैफिक कौलागढ़ चौक की तरफ डायवर्ट रहा। बल्लूपुर चौक पर शहर की तरफ आने वाले यातायात को बैरियर लगाकर जीएमएस रोड की तरफ भेजा गया।
क्लेमेंटाउन ईदगाह
- सहारनपुर-दिल्ली मार्ग की तरफ से आने वाला यातायात चंद्रमणि मोड़ से शिमला बाईपास की तरफ भेजा गया।
- आईएसबीटी से जाने वाले यातायात को क्लेमेंटाउन से सुभाषनगर होते हुए सहारनपुर रोड पर निकाला गया।