ईद की खुशी पर युवक करने लगा फायरिंग, फिर हुआ ऐसा कि जान पर बन आई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद की खुशी एक युवक पर भारी पड़ गई। पहले तो वह फायरिंग करने लगा फिर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसकी जान पर बन आई। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, ईद की खुशी मनाते हुए 25 जून की रात करीब 10 बजे सुल्तानपुर कस्बा निवासी दो युवक अवैध तमंचा लेकर कस्बे के पास स्थित बाग में पहुंच गए और फायर करने लगे। इस दौरान तमंचा खुल गया, जिससे फायर करने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
साथी की हालत देख दूसरा युवक घबराया
अपने दोस्त को घायल देख साथ आया युवक घबरा गया और उसने मामले की जानकारी घायल के परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायल को उठाया और उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से डॉक्टर ने घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
फिलहाल हायर सेंटर में घायल का उपचार चल रहा है। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।