फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Efforts to break the deadly boulder of Jajred started

Dehradun News: जजरेड के जानलेवा बोल्डर को तोड़ने की कवायद शुरू

Wed, 21 Aug 2024 05:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Efforts to break the deadly boulder of Jajred started
चकराता मोटरमार्ग पर सड़क से तीन सौ मीटर ऊपर अटके बोल्डर को तोड़ने का काम लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार को शुरू कर दिया। बोल्डर को लोहे के तारजाल से पूरी तरह पैक कर दिया गया है। क्रेकामाइट रसायन से उसे छाटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


25 दिन पहले जजरेड नामक स्थान पर पहाड़ से गिर रहे मलबे के दौरान एक बड़ा जानलेवा बोल्डर सड़क की ओर आ गया था। कुछ अवरोध के कारण वह सड़क से तीन सौ मीटर ऊपर ही अटक गया था। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए लोनिवि ने बोल्डर के आसपास पत्थर व मिट्टी से अवरोध लगा दिया था। उसे तोड़ने को लेकर अधिकारी संशय में थे कि कहीं इस कार्रवाई के दौरान कोई दुर्घटना न घट जाए। बोल्डर को विस्फोट से उड़ाने की योजना थी। लेकिन, संवेदनशील पहाड़ी से व्यापक स्तर पर मलबा-पत्थर आदि गिरने की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने इससे किनारा कर लिया। उन्होंने बोल्डर में क्रेकामाइट रसायन डालकर उसे तोड़ने की कार्रवाई को अधिक बेहतर समझा। इसी के तहत मंगलवार को विभाग के कर्मचारियों ने बोल्डर को तार जाल से पैक कर दिया। लोनिवि की सहायक अभियंता राधिका शर्मा ने बताया कि तार जाल से पैक करने के बाद बोल्डर में जगह-जगह छेद करके क्रेकामाइट रसायन भर दिया जाएगा। इसमें बनने वाली गैस से बोल्डर छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed