फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   EE and SDO suspended in case of breaking of barrage gate Haridwar Uttarakhand news in hindi

Haridwar News: बैराज गेट टूटने के मामले में ईई और एसडीओ निलंबित, जांच में लापरवाही मिलने पर हुई कार्रवाई

Sun, 13 Aug 2023 08:43 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Aug 2023 08:43 PM IST
सार

16 जुलाई को शाम 5.45 पर बैराज का गेट नंबर 10 टूट गया था, हालांकि इससे जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता ने घटना की जांच के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
EE and SDO suspended in case of breaking of barrage gate Haridwar Uttarakhand news in hindi
सस्पेंड

विस्तार

भीमगोड़ा बैराज का गेट टूटने के मामले में लापरवाही बरतने पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग उत्तरी खंड गंगनहर रुड़की के अधिशासी अभियंता और एसडीओ पर गाज गिरी है। प्रमुख अभियंता ने अधिशासी अभियंता नलिन वर्धन और एसडीओ शिवकुमार कौशिक को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया में अधिशासी अभियंता गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के दोषी पाए गए हैं। 16 जुलाई को शाम 5.45 पर बैराज का गेट नंबर 10 टूट गया था, हालांकि इससे जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता ने घटना की जांच के आदेश दिए थे। अधीक्षण अभियंता मेरठ ने घटना की जांच कर प्रमुख अभियंता को रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन


तालमेल न होने का दोषी पाया गया
इसमें अधिशासी अभियंता नलिन वर्धन और एसडीओ शिवकुमार कौशिक को लापरवाही, अधिकारियों को देर से सूचना देने, सही सूचना न देने, अधिकारियों और अधिनस्थों में तालमेल न होने का दोषी पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नलिन वर्धन गंभीर वित्तीय, प्रशासनिक अनियमितताओं, कार्यदायी संस्था को देरी से भुगतान करने पर योजना की समय वृद्धि, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवा को लेकर उचित निर्णय न लेने पर धरना प्रदर्शन होने पर प्रथम दृष्टया में दोषी पाए गए हैं।



ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में रेड अलर्ट: सुरक्षित और सावधान रहें...पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश, जानें हर जिले के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश शासन ने अधिशासी अभियंता और एसडीओ पर कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, लखनऊ कार्यालय से अटैच कर दिया है। वहीं एसडीओ अनिल कुमार निमेष एसडीओ उत्तरी खंड गंगनहर रुड़की के पद पर तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed