{"_id":"59bcefa04f1c1b25688b4d9d","slug":"education-minister-suspend-ceo-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के फर्जी प्रमाण जांच में सहयोग न करने पर CEO हरिद्वार सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के फर्जी प्रमाण जांच में सहयोग न करने पर CEO हरिद्वार सस्पेंड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 Sep 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
education minister arvind pandey
शिक्षकों के फर्जी प्रमाण पत्र के मामले की जांच में सहयोग न करने पर सीईओ हरिद्वार आरडी शर्मा सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को विधानसभा में जांच मामले की समीक्षा के दौरान शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सीईओ हरिद्वार आरडी शर्मा को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही खेल मंत्री अरविंद पांडे ने उत्तराखंड में होने वाली रणजी ट्रॉफी की तारीख भी बता दी।
शनिवार की शाम इस बात की औपचारिक घोषणा की जाएगी। 24 से 27 सितंबर तक रणजी ट्रॉफी का आयोजन होगा।