फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education minister shocking statement on mla question in Assembly session

विस सत्र में विभाग की पोल खोलने लगे विधायक तो शिक्षा मंत्री बोले, ‘हो गया बस, छप जाएगा पेपर में’

Fri, 07 Dec 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Dec 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Education minister shocking statement on mla question in Assembly session
arvind pandey

विधानसभा में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने प्रश्न प्रहर के दौरान भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना पर जब यह तंज किया कि ‘हो गया पेपर में छप जाएगा’, तो दोनों के मध्य तीखी नोक झोंक हो गई।

विज्ञापन


जीना ने मंत्री के तंज पर यह कहकर कड़ा एतराज जताया कि यह गलत बात है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से कहा कि पेपर में छपने वाली बात क्यों कही गई?’ इस दौरान शिक्षा मंत्री सदस्यों के प्रश्नों पर कई बार घिरते नजर आए और उन्हें बार-बार पर्ची पर जवाब मांगने पड़े।
विज्ञापन


यह प्रश्न स्कूलों और इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के खाली पदों को लेकर था। भाजपा विधायक सुरेंद्र जीना ने प्रश्न किया था कि उनकी विधानसभा में इंटर और हाईस्कूल में क्या पूरे अध्यापक हैं? इसके उत्तर में मंत्री का जवाब था कि उन्हें सल्ट की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन प्रदेश में एलटी के 3089 और प्रवक्ता के 4509 पद खाली हैं, जिन्हें आयोगों से भरने के लिए प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। जीना ने एतराज जताया कि उत्तर सही नहीं है। शिक्षकों के  बगैर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

इस पर पांडेय का जवाब था कि जहां पद खाली हैं वहां एलटी और प्रवक्ता पद पर तैनात शिक्षकों से पठन पाठन कराया जा रहा है। इस पर जीना ने सवाल उठाया कि ऐसा कैसे संभव है कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो रही होगी।

उन्होंने जब यह कहा कि मंत्री का जवाब गलत है तो पांडेय ने भी उतनी दृढ़ता से कहा कि जवाब कहीं से भी गलत नहीं है। इस बीच मंत्री ने जब यह चुटकी ली कि ‘हो गया पेपर में छप जाएगा’, तो जीना का पारा चढ़ गया। जीना ने प्रतिकार किया कि वे पेपर में छपने के लिए सवाल नहीं उठा रहे, ये उनकी पीड़ा है। इस दौरान पांडेय और जीना के छिड़ी बहस स्पीकर के दखल के बाद थमी। 
 

प्रीतम के प्रश्न में भी फंस गए पांडेय

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के प्रश्न से उत्पन्न तनाव से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय अभी बाहर ही निकले थे कि विधायक प्रीतम पंवार के प्रश्न में आ घिरे। प्रीतम ने धनोल्टी के जौनपुर राजकीय इंटर कॉलेज में खाली पदों के बारे में जानकारी चाही थी।

इस दौरान प्रीतम मंत्री से बार-बार प्रश्न करते रहे और मंत्री अधिकारी दीर्घा में बैठे शिक्षा निदेशक से पर्ची पर जवाब मांगते दिखे। प्रीतम ने प्रश्न किया कि कॉलेज में कब से पद रिक्त हैं। जवाब में मंत्री ने कहा कि ये मैं अभी नहीं बता सकता। इस पर प्रीतम ने कहा कि फिर प्रश्न लगाने का क्या मंतव्य है? पर्ची मिलने पर फिर पांडेय का जवाब आया, दो साल से खाली हैं। प्रीतम ने कहा कि मंत्री जी ने सदन में यह जानकारी दी है कि जहां एलटी का शिक्षक नहीं हैं, वहां प्रवक्ता पढ़ा रहे हैं और जहां प्रवक्ता नहीं हैं, वहा एलटी शिक्षक पढ़ा रहे हैं।

लेकिन उनके क्षेत्र के स्कूल में अंग्रेजी विषय का न प्रवक्ता है न एलटी शिक्षक। ऐसी स्थिति में बच्चों की पढ़ाई कैसे हो रही होगी? इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि गेस्ट टीचर नियुक्त होगा। प्रीतम ने यह कहकर नाराजगी जाहिर की कि सरकार शिक्षा के मामले में गंभीर नहीं है। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि 15 दिन में इंटर कॉलेज में रिक्त पदों पर शिक्षक उपलब्ध करा दिए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed