फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education: Haryana Shared how to implement NEP, discussion on online transfer and innovation of teachers

Education: हरियाणा से साझा किया एनईपी लागू करने का तरीका, शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले एवं नवाचार पर चर्चा 

Tue, 14 Jun 2022 02:00 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 14 Jun 2022 02:00 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा सदन में हरियाणा के शिक्षा मंत्री चौधरी कंवरपाल एवं विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दोनों राज्यों ने अपने अनुभव व कार्य साझा किए। बैठक में हरियाणा ने शिक्षकों के पारदर्शी तबादलों के लिए ऑनलाइन व्यवस्था अपनाई है। इस व्यवस्था से वहां के लगभग 93 फीसदी शिक्षक खुश हैं।

विज्ञापन
Education: Haryana Shared how to implement NEP, discussion on online transfer and innovation of teachers
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए हरियाणा के शिक्षा मंत्री एवं अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें दोनों राज्यों ने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को एक-दूसरे से साझा किया। हरिणाया की ओर से शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले एवं छात्रों के ऑनलाइन एडमिशन का प्रस्तुतिकरण दिया गया। जबकि उत्तराखंड की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों एवं जुलाई में एनईपी-2020 लागू किए जाने की जानकारी साझा की गई।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा सदन में हरियाणा के शिक्षा मंत्री चौधरी कंवरपाल एवं विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दोनों राज्यों ने अपने अनुभव व कार्य साझा किए। बैठक में हरियाणा ने शिक्षकों के पारदर्शी तबादलों के लिए ऑनलाइन व्यवस्था अपनाई है। इस व्यवस्था से वहां के लगभग 93 फीसदी शिक्षक खुश हैं।
विज्ञापन


इसी तरह स्कूलों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश भी ऑनलाइन माध्यम से किए जाते हैं, जिससे अभिभावकों को अपने बच्चों के एडमिशन कराने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में गुणात्मक शिक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि एनईपी-2020 के क्रियान्वयन को लेकर उत्तराखंड में युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget Session 2022: सत्र के लिए 530 से अधिक सवाल, विपक्ष के वार पर मंत्री कर रहे पलटवार

जुलाई में राज्य में नई शिक्षा नीति को लागू किया जाएगा, इसी के साथ ही उत्तराखंड एनईपी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। एनईपी को सबसे पहले प्री-प्राइमरी एवं उच्च शिक्षा के तहत प्रथम सेमेस्टर में लागू किया जाएगा। बैठक में उत्तराखंड के शिक्षा सचिव रविनाथ रमन, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, हरियाणा के प्राथमिक शिक्षा निदेशक असंज सिंह, डिप्टी डायरेक्टर माध्यमिक शिक्षा सुरेन्द्र बांगड़ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed