फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education department transfer list 14 education officers transferred in education department Uttarakhand News

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले, किसे मिली कहां जिम्मेदारी यहां देखें लिस्ट

Sat, 27 May 2023 10:05 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 27 May 2023 10:05 AM IST
सार

जारी आदेश के मुताबिक, डीईओ बेसिक पौड़ी गढ़वाल शिवपूजन सिंह को विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल में संयुक्त सचिव, डीईओ बेसिक बागेश्ववर दलेल सिंह राजपूत को डीईओ माध्यमिक ऊधमसिंह नगर, बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे बीईओ अतुल सेमवाल को अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग का खंड शिक्षाधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
Education department transfer list 14 education officers transferred in education department Uttarakhand News
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

शासन ने समग्र शिक्षा अभियान के उप राज्य परियोजना निदेशक जीतेंद्र सक्सेना को रुद्रप्रयाग और उप शिक्षा निदेशक नागेंद्र बर्तवाल को नैनीताल जिले का जिला शिक्षाधिकारी बनाया है। जीतेंद्र की तैनाती डीईओ बेसिक और नागेंद्र की डीईओ माध्यमिक के पद पर की गई है।

विज्ञापन

 

इन दोनों अधिकारियों सहित कुल 14 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, डीईओ बेसिक पौड़ी गढ़वाल शिवपूजन सिंह को विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल में संयुक्त सचिव, डीईओ बेसिक बागेश्ववर दलेल सिंह राजपूत को डीईओ माध्यमिक ऊधमसिंह नगर, बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे बीईओ अतुल सेमवाल को अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग का खंड शिक्षाधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन

 

दिनेश सती को बागेश्वर, सत्य नारायण को कोटबाग नैनीताल, नरेश हल्दयानी को चंबा टिहरी गढ़वाल, सुदर्शन सिंह बिष्ट को खानपुर हरिद्वार, चंदन सिंह बिष्ट को चौखुटिया अल्मोड़ा, आकाश सारस्वत को बाजपुर ऊधमसिंह नगर, मंजू भारती को डोईवाला देहरादून का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुनस्यारी पिथौरागढ़ के खंड शिक्षाधिकारी विनोद सिंह मटूडा को गैरसैंण चमोली का खंड शिक्षाधिकारी बनाया गया है। खिर्सू पौड़ी के उप शिक्षाधिकारी प्रेम लाल भारती को रायपुर देहरादून का उप शिक्षाधिकारी बनाया गया है।

 

तीन माह की बाध्य प्रतीक्षा के बाद मिली तैनाती

शिक्षा विभाग में जिन अफसरों को शासन ने इधर से उधर किया है, उनमें अधिकतर को तीन महीने के इंतजार के बाद तैनाती मिली है। उप शिक्षा निदेशक नागेंद्र बर्तवाल का तबादला शासन ने डीईओ बेसिक नैनीताल के पद पर तबादला किया था, लेकिन वह इस पद पर पदभार ग्रहण नहीं कर पाए, जिन्हें अब इसी जिले में डीईओ माध्यमिक के पद पर भेजा गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अंग तस्करी रोकने के लिए सरकार सख्त, ब्रेन डेड मरीजों के अंगदान के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति

केेंद्र की अहम योजना समग्र शिक्षाधिकारी विहीन

केंद्र सरकार की अहम योजना समग्र शिक्षा से दो अधिकारियों उप राज्य परियोजना निदेशक जीतेंद्र सोनकर और आकाश सारस्वत का तबादला कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इन अधिकारियों के तबादलों से योजना अधिकारी विहीन हो गई है। राज्य परियोजना और अपर राज्य परियोजना निदेशक को छोड़कर योजना में कोई अधिकारी नहीं है। समग्र शिक्षा में उप राज्य परियोजना निदेशक के आठ और संयुक्त निदेशक का एक पद खाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed