फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Edged weapons Attack between Two Groups, torn Clothes Each other in roorkee

रुड़की: दो पक्षों में चले धारदार हथियार, एक-दूसरे के फाड़े कपड़े, पांच लोग हिरासत में लिए

Mon, 11 May 2020 05:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 May 2020 05:32 PM IST
सार

  • पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर किया चालान

विज्ञापन
Edged weapons Attack between Two Groups, torn Clothes Each other in roorkee
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रुड़की में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हथियारों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया और पांच लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। साथ ही दोबारा विवाद करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला सोत में रविवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गालीगलौज हो गई।

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने विवाद शांत करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यहां तक की एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के उमेर, नावेद, सावेज, कपिल अहमद और महबूब का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

लक्सर में मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद दरगाहपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। एक की गंभीर हालत होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लेकर मौके से चार बाइकें बरामद की हैं।

अभी तक घटना की तहरीर नहीं दी गई है। क्षेत्र के दरगाहपुर गांव निवासी परशुराम ने अपने गेहूं की थ्रेसिंग कराई थी। सोमवार को वह खेत से भूसा उठाकर घर ला रहे थे। इसी बीच रास्ते में खड़ी एक ग्रामीण की बुग्गी हटाने को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ परशुराम पक्ष पर हमला बोल दिया।

इसमें परशुराम का भाई राजेश, बेटा राहुल, भतीजा तन्मय, भतीजी रितिका घायल हो गए। लोगों को देख हमलावर अपनी बाइक छोड़कर भागने लगे, लेकिन एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। वहीं, हालत गंभीर होने पर राजेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाकी तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। रायसी चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। एक युवक को हिरासत में लेकर बाइकें कब्जे में ले ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed