फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ED interrogated Harak Singh's wife Deepti

Dehradun News: ईडी ने हरक सिंह की पत्नी दीप्ति और करीबी लक्ष्मी से की पूछताछ

Thu, 26 Dec 2024 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
ED interrogated Harak Singh's wife Deepti
Iपेड़ों के अवैध कटान और निर्माण के मामले में करीब 30 सवाल किए
विज्ञापन

I

Iकार्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में सफारी के नाम पर हजारों पेड़ों के अवैध कटान और निर्माण के प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत और रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा से पूछताछ की। ईडी ने दीप्ति और लक्ष्मी से करीब 30 सवाल किए, जो कि कार्बेट और जमीन धोखाधड़ी के दौरान मनी ट्रेल और छापों में जब्त दस्तावेज से संबंधित थे।I
Iयह पता चला है कि दीप्ति और लक्ष्मी कई सवालों का जवाब नहीं दे सकीं। छह घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद अधिकारियों ने दोनों को जाने दिया। दीप्ति और लक्ष्मी राणा को ईडी पहले भी पूछताछ के लिए बुला चुकी है। वहीं, प्रकरण में हरक सिंह रावत, उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं और अन्य से भी पूछताछ की जा चुकी है। ईडी की देहरादून शाखा ने दीप्ति रावत और लक्ष्मी राणा को समन भेजकर तलब किया। ताकि, कार्बेट प्रकरण और जमीन धोखाधड़ी के मामले में जांच को आगे बढ़ाया जा सके।I
विज्ञापन

I
I
Iयह था मामला
I
Iसूत्रों के अनुसार पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत के करीबी बीरेंद्र सिंह कंडारी और नरेंद्र कुमार वालिया ने हरक सिंह रावत के साथ साजिश कर एक जमीन की दो पावर ऑफ अटॉर्नी पंजीकृत कराईं। कोर्ट ने संबंधित भूमि के विक्रय विलेख रद्द कर दिए थे। भूमि को अवैध रूप से हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत और उनकी करीबी लक्ष्मी राणा को बेचा जाना दर्शाया गया। इस भूमि पर पूर्णा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तहत दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का निर्माण किया गया। ईडी ने हरक सिंह रावत से जुड़े कार्बेट टाइगर सफारी के घपले के साथ इस प्रकरण पर भी जांच शुरू की।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed