{"_id":"66d64e0a074e9d884102bc27","slug":"ed-interrogated-former-minister-harak-singh-rawat-for-hours-dehradun-news-c-5-1-drn1030-491994-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पाखरो रेंज घाेटाले में ईडी ने हरक सिंह रावत से की घंटों पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पाखरो रेंज घाेटाले में ईडी ने हरक सिंह रावत से की घंटों पूछताछ
विज्ञापन
Iसोमवार सुबह 10.30 बजे ईडी कार्यालय में पहुंचे रावत, मामले में सीबीआई भी कर रही है जांचI
कॉर्बेट नेशनल पार्क की पाखरो रेंज में टाइगर सफारी निर्माण में हुए घोटाले के संबंध में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से ईडी ने घंटों पूछताछ की। रावत से उनके कार्यकाल से जुड़े तमाम फैसलों और नियमों की जानकारी मांगी गई। ईडी इसी साल फरवरी में उनके घर पर भी छापा मार चुकी है। इस मामले में सीबीआई भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच कर रही है। सीबीआई भी 14 अगस्त को हरक सिंह रावत से पूछताछ कर चुकी है।
बता दें कि ईडी ने पिछले दिनों पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को नोटिस भेजकर दो सितंबर को पेश होने को कहा था। नोटिस के पालन में पूर्व मंत्री सोमवार को सुबह 10.30 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि यहां इस केस से जुड़े अधिकारियों ने रावत से करीब 11 बजे से पूछताछ शुरू की थी। घोटाले के संबंध में कई सवाल किए गए। ईडी की यह पूछताछ रात तक जारी रही। रात करीब आठ बजे तक भी ईडी की पूछताछ चली।
Iये है मामलाI
गौरतलब है कि पाखरो रेंज घोटाले के मामले में वर्ष 2022 में विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में तत्कालीन कुछ अधिकारियों जिनमें पूर्व डीएफओ किशनचंद भी शामिल थे, जिनको गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बाद पिछले साल अगस्त में विजिलेंस ने हरक सिंह रावत और उनके परिचितों के संस्थानों पर छापा मारा था। बताया गया था कि यहां एक पेट्रोल पंप पर सरकारी जनरेटर बरामद हुआ था। हालांकि, जांच अभी और आगे बढ़ती इससे पहले ही हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई को जांच सौंप दी गई। विजिलेंस ने इस केस से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई सौंप दिए। इसी बीच ईडी ने भी इसका संज्ञान ले लिया।