फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ED Files Charge Sheet Against Those Encroaching on Gram Samaj Land

Dehradun News: ग्राम समाज की भूमि कब्जाने वालों के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्जशीट

Thu, 09 Apr 2026 02:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
ED Files Charge Sheet Against Those Encroaching on Gram Samaj Land
फर्जीवाड़ा कर ग्राम समाज की लगभग 25 बीघा भूमि कब्जाने के आरोपियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपियों ने यह जमीन विकासनगर के गांव बंशीवाला में मेडिकल कॉलेज के लिए दस्तावेज में छेड़छाड़ कर अपने नाम की थी। इस मामले में ईडी वर्ष 2022 में 75 लाख रुपये की संपत्तियों को अटैच कर चुकी है।
विज्ञापन




ईडी से मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर पुलिस ने विजय खन्ना, सतीश कुमार, हीरा लाल, बलविंदर जीत स्याल और छत्रो देवी के खिलाफ धोखाधड़ी में प्राथमिकी दर्ज की थी। इनमें छत्रो देवी की मृत्यु हो चुकी है। आरोपियों ने यहां पर सैकड़ों बीघा जमीन खरीदी थी। इसके साथ में उन्होंने राजस्व दस्तावेज और स्थानीय एसडीएम कोर्ट के ऑर्डर में छेड़छाड़ कर ग्राम समाज की 25 बीघा जमीन को एक अन्य आरोपी गुरुचरण सिंह के पक्ष में रजिस्ट्री कर दी। पुलिस की एफआईआर के आधार पर ईडी ने इस प्रकरण में जांच शुरू की थी।
विज्ञापन




जांच में पाया गया कि सभी लेनदेन के लिए विजय खन्ना ने अपने बैंक खातों का इस्तेमाल किया। ईडी इस प्रकरण में 75 लाख रुपये की संपत्ति को अटैच कर चुकी है। इसके साथ ही वर्ष 2022 में 30 मार्च 2022 को सतीश कुमार, हीरा लाल और छत्रो देवी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। अब एक पूरक चार्जशीट विजय खन्ना व अन्य के खिलाफ दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed