फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ED filed chargesheet in Covid test fraud case came to light during Haridwar Kumbh-2021

Dehradun: कोविड टेस्ट फर्जीवाड़े में ईडी ने दाखिल की चार्जशीट,  हरिद्वार कुंभ-2021 के दौरान सामने आया था मामला

Sat, 17 May 2025 10:19 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 17 May 2025 10:19 AM IST
सार

हरिद्वार कुंभ-2021 के दौरान कोविड टेस्ट फर्जीवाड़े मामला सामने आया था। मामले में अब  ईडी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

विज्ञापन
ED filed chargesheet in Covid test fraud case came to light during Haridwar Kumbh-2021
कोविड - फोटो : Freepik.com

विस्तार

हरिद्वार कुंभ-2021 के दौरान कोविड टेस्ट फर्जीवाड़े मामले में ईडी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज सहित 14 आरोपी बनाए गए हैं। कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए आगामी 24 जून सुनवाई के लिए निर्धारित की है।

विज्ञापन

बता दें कि ईडी इससे पहले कई जगह दबिश देकर दस्तावेज जुटाने के साथ ही पूर्व में संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई कर चुकी है। इसी के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करके आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Kedarnath: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर तबीयत बिगड़ने से दो यात्रियों की गई जान, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

साल जुलाई 2021 में मामला सामने आया था, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर एसआईटी का भी गठन किया गया था। ईडी ने मनी लॉंड्रिंग से संबंधित मामले की जांच शुरू कर दी थी। बताया गया मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के अलावा नोवस पैथ लैब्स, डीएनए लैब्स, डॉ.लाल चंदानी लैंस प्राइवेट लिमिटेड सहित 14 के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। जानकारी के मुताबिक इन लैब में वास्तव में टेस्ट के बिना कोविड परीक्षण की बढ़ी हुई संख्या दिखाई थी। आरोप है कि गलत तरीके से टेस्ट संख्या को बढ़ाकर मोटी रकम हासिल कर ली गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed