{"_id":"675dc3df3ef4c4548b0fbf8e","slug":"ed-attaches-assets-worth-rs-456-crore-of-doon-cyber-thug-dehradun-news-c-5-1-drn1031-570327-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ईडी ने दून के साइबर ठग की 4.56 करोड़ की संपत्ति की अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ईडी ने दून के साइबर ठग की 4.56 करोड़ की संपत्ति की अटैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iराजपुर निवासी हेमंत शर्मा पर है बिटकॉइन में निवेश के नाम पर ठगने का आरोप
I
Iबीटीसी फंड डॉट इन नाम से बनाई थी वेबसाइट, ऊधमसिंहनगर में दर्ज हुआ था केसI
Iईडी ने दून के शातिर साइबर ठग की 4.56 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किया है। राजपुर निवासी हेमंत शर्मा पर आरोप है कि उसने लोगों को बिटकॉइन में निवेश के नाम पर धोखा देते हुए उनके करोड़ों रुपये निवेश कराए। इसके बाद कंपनी को बंद कर दिया। आरोपी के खिलाफ ऊधमसिंहनगर के दिनेशपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। ईडी इस मामले में अब दूसरे आरोपियों की संपत्तियों की जांच कर रही है।I
Iईडी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार हेमंत शर्मा निवासी राजपुर ने बीटीसी फंड डॉट इन नाम से वेबसाइट बनाई थी। इस पर प्रचार किया गया था कि इस वेबसाइट के माध्यम से बिटकॉइन में निवेश किया जाता है। इस पर उन्होंने मोटे लाभ का झांसा दिया था। लोगों ने इसमें करोड़ों रुपये निवेश किया। जब लाभ की बारी आई तो उसने यह वेबसाइट बंद कर दी। लोगों ने जब मामले में आवाज उठाई तो दिनेशपुर थाना पुलिस ने हेमंत शर्मा और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले में जांच शुरू हुई तो ईडी ने इसका संज्ञान लेते हुए संपत्तियों की जांच शुरू कर दी।
I
Iकरीब एक साल से ज्यादा समय से ईडी प्रकरण में जांच कर रही थी। इस बीच हेमंत शर्मा की चार अचल संपत्तियों को चिह्नित किया गया। इनकी अनुमानित कीमत करीब 4.56 करोड़ रुपये बताई गई है। ईडी ने इन सभी संपत्तियों को अटैच किया है। ईडी के अनुसार अभी अन्य आरोपियों की जांच चल रही है। जल्द उनके खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।I