बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ की संपत्ति अटैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ इंडियन बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देहरादून और हरिद्वार में छह करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है। इसके साथ ही मामले में और छानबीन जारी है। मनी लॉंड्रिंग के मामले में यह कार्रवाई की गई है। साउथ बैंक घोटाला केस में ही ईडी ने दो साल पहले 12 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी। यह बैंक घोटाला 34 करोड़ रुपये का है।
राजपुर रोड स्थित साउथ इंडियन बैंक घोटाले में वर्ष 2013 में 34 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर हुआ था। इसमें लोगों ने फर्जी कागजात लगाकर ऋण ले लिया था। बैंक कागजात की जांच में यह मामला पकड़ा गया। इसके बाद थाने में एफआईआर कराई गई। इस मामले में कई पार्टियां संलिप्त रही हैं। पुलिस ने बैंक के दो मैनेजरों को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इसके बाद ईडी ने मनी लॉंड्रिंग के मामले में जांच शुरू कर दी।
अब तक 18 करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुका ईडी
ईडी के उत्तराखंड प्रभारी पीके चौधरी ने बताया कि बैंक घोटाला मामले में इसके पहले दून के फर्नीचर व्यावसायी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उसकी संपत्ति अटैच की गई थी। ईडी ने अब बैंक घोटाले में हरिद्वार के विजय कुशवाहा, उनकी पत्नी रेखा कुशवाहा और भाई विमिलेश कुमार कुशवाहा के नाम संपत्ति को अटैच कर लिया है।
अटैच की गई संपत्ति में कुशवाहा परिवार के देहरादून के दो फ्लैट और हरिद्वार में दुकान, आवासीय प्लाट आदि 12 संपत्तियां अटैच की हैं। इस प्रकरण में जांच अभी जारी है। ईडी ने अब तक कुल 18 करोड़ की संपत्ति अटैच की है।