फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Econ-Watergrace employees went on strike again

Dehradun News: फिर हड़ताल पर गए इकोन-वाटरग्रेस के कर्मचारी, 50 हजार घरों से नहीं हुआ कूड़े का उठान

Sat, 26 Oct 2024 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Econ-Watergrace employees went on strike again
दीपावली की तैयारी जोरों पर चल रही है और लोग अपने घरों में साफ-सफाई करने में लगे हैं। इन दिनों कूड़े की मात्रा ज्यादा सामने आ रही है। उधर 47 वार्डों में कूड़ा उठान की व्यवस्था संभाल रही इकोन-वाटरग्रेस के ड्राइवर हेल्पर हड़ताल पर चले गए। इससे दून के 50 हजार से ज्यादा घरों से कूड़े का उठान नहीं हो पाया। निगम ने ट्रैक्टर-ट्रालियों के माध्यम कई जगह से कूड़े का उठान कराया, लेकिन बात नहीं बन पाई। नगर निगम के अधिकारियों ने इस मामले में कंपनी के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि व्यवस्था में सुधार हो जाना चाहिए।
विज्ञापन


इकोन वाटरग्रेस नगर निगम के 47 वार्डों में कूड़ा उठान की व्यवस्था संभालती है। इस कंपनी के पास करीब 110 गाड़ियां डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण के लिए हैं। ड्राइवर और हेल्पर मिलाकर करीब 251 कर्मचारी यहां पर काम कर रहे हैं। शुक्रवार को वेतन ना आने और बोनस सहित कई विभिन्न समस्याओं को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल की वजह से दिन में एक भी गाड़ियां इन 47 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण करने के लिए नहीं पहुंची और कई प्वाइंटों पर कूड़े के ढेर दिखाई दिए। मामले में नगर निगम उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने कंपनी के अधिकारियों को चेतावनी दी कि हड़ताल समाप्त होनी चाहिए, नहीं कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। देर शाम तक भी हड़ताल खत्म नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन




I
I

Iइन वार्डों से नहीं हो पाया कूड़े का उठान
I

दून के राजपुर, झंडा मोहल्ला, पटेल नगर पश्चिम, डोभालवाला, घंटाघर, रिस्पना, इंदिरा कॉलोनी, दून विहार, जाखन, सालावाला, विजय पार्क, गांधीग्राम, वसंत विहार, यमुना कॉलोनी, तिलक रोड, करनपुर आदि क्षेत्र के घरों से कूड़े का उठान नहीं हुआ। कूड़ा उठान नहीं होने की वजह से दीपावली की तैयारी में लगे लोगों के घरों में कूड़ा जमा रहा। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन





कंपनी और कर्मचारियों के बीच आपसी विवाद है, इसके चलते कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इकोन-वाटरग्रेस को कड़ी चेतावनी दी गई है कि निगम को सिर्फ कूड़ा उठान से मतलब है, ऐसे में कूड़ा उठान व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। यदि कूड़ा उठान 47 वार्डों से नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की अमल में लाई जाएगी। -गोपाल राम बिनवाल, उप नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed