फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eco Tourism DPR ready waiting for funding in Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए डीपीआर तैयार, लेकिन फंडिंग का इंतजार

Sat, 28 Oct 2023 12:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 28 Oct 2023 12:35 PM IST
सार

बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी जिले ईको टूरिज्म स्थल विकसित करने के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट की डीपीआर सबसे पहले जनपद स्तरीय समिति को सौंपेंगे। समिति के अनुमोदन के बाद वन क्षेत्रों से संबंधित डीपीआर मुख्य वन संरक्षक, ईको टूरिज्म एवं प्रचार-प्रसार को भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
Eco Tourism DPR ready waiting for funding in Uttarakhand news in hindi
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जिलों के स्तर पर डीपीआर तैयार कर ली गई है। अब जनपद स्तर पर विभिन्न योजनाओं में कितनी फंडिंग हो सकती है, इसका परीक्षण किया जा रहा है। शेष फंडिंग का इंतजाम राज्य सेक्टर और अन्य योजनाओं में किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर्यटन की दृष्टि से नए ईको डेस्टीनेशन विकसित करना चाहती है। ताकि चिह्नित पर्यटक स्थलों पर उमड़ने वाली पर्यटकों की भीड़ को उस ओर मोड़ा जा सके। इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सरकार का मानना है कि प्रदेश का अधिकतम भूभाग वन क्षेत्र होने के कारण यह प्रदेश की आर्थिकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

विज्ञापन


ईको पार्क विकसित किए जाने की योजना
इस संबंध में बीते दिनों मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में हुई बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई थी। अब इस बैठक का कार्यवृत्त जारी किया गया है। इसके तहत सभी जिले ईको टूरिज्म स्थल विकसित करने के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट की डीपीआर सबसे पहले जनपद स्तरीय समिति को सौंपेंगे। समिति के अनुमोदन के बाद वन क्षेत्रों से संबंधित डीपीआर मुख्य वन संरक्षक, ईको टूरिज्म एवं प्रचार-प्रसार को भेजी जाएगी। वन क्षेत्रों से इतर डीपीआर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग के आसपास अधिक से अधिक ईको पार्क विकसित किए जाने की योजना है। ताकि पर्यटकों की भीड़ को नए ईको टूरिज्म डेस्टीनेशन की ओर मोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि योजना में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहली बार घर-घर किया गया विशेष सर्वे, प्रदेश से दो लाख मतदाता गायब, नोटिस जारी

जिलों में अलग-अलग निर्धारित होगा शुल्क

प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने बताया कि जिलों में ईको टूरिज्म से संबंधित शुल्क का निर्धारण जिलों के स्तर पर ही किया जाएगा। इसमें भौगोलिक परिस्थतियों, पर्यटकों की क्षमता और विकसित सुविधाओं का ध्यान रखते हुए शुल्क का निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय ईको टूरिज्म समितियां अपने स्तर पर दरें निर्धारित कर सकेंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed