फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eco-friendly e-rickshaw Booking from green rabbit mobile App in uttarakhand

अब इस एप के माध्यम से करें इको फ्रेंडली ई-रिक्शा की बुकिंग, महिलाओं को मिलेगी ये सुविधा

Tue, 03 Dec 2019 09:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Dec 2019 09:47 AM IST
सार

  • राज्यपाल ने लांच किया, महिलाओं के लिए पिंक रैबिट ई रिक्शा होगा संचालित

विज्ञापन
Eco-friendly e-rickshaw Booking from green rabbit mobile App in uttarakhand
ग्रीन रैबिट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को राजभवन में ग्रीन रैबिट मोबाइल एप का विमोचन किया। इस एप के माध्यम से लोग आसानी से इको फ्रेंडली ई-रिक्शा की बुकिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन


ग्रीन रैबिट मोबाइल एप के माध्यम से महिला यात्रियों के लिए भी पिंक रैबिट ई-रिक्शा बुक किया जा सकता है। इन ई-रिक्शा को महिला चालक ही चलाएंगी। इस योजना को ग्रीन रैबिट नामक स्टार्ट अप कंपनी संचालित कर रही है। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं के लिए पिंक रैबिट ई-रिक्शा बुकिंग की व्यवस्था होने से जहां उनके लिए सुरक्षित व सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं, महिला चालकों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इनके संचालन से प्रदूषण को कम करने में युवाओं और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भागीदारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन रैबिट ट्रांसपोर्ट के चेयरमैन डा. आलोक दरोलिया ने बताया कि ग्रीन रैबिट स्टार्ट अप ने इस वर्ष के अंत तक 500 लोगों तथा वर्ष 2021 के अंत तक 10000 लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। ग्रीन रैबिट से बुक किए जाने वाले वाहनों के लिए प्रतिदिन का किराया भी फिक्स किया जाएगा, ताकि उपभोक्ता को किराए को लेकर परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed