फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eco-friendly biobags alternative to plastic bags Uttarakhand Rudrapur Nidhi made biobags

Achievement: दुनिया में धूम मचा रहे उत्तराखंड की बेटी के ईको फ्रेंडली बायोबैग, प्लास्टिक बैग का दिया विकल्प

Sun, 11 Sep 2022 02:57 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 11 Sep 2022 02:57 PM IST
सार

रुद्रपुर के किच्छा की मूल ब्रिटिश नागरिक निधि ने प्लास्टिक बैग का विकल्प प्रस्तुत किया है। निधि का दावा है कि उनके बनाए बायोबैग सौ प्रतिशत बायोडिग्रेडेबल व पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त हैं। निधि के इस प्रयास को दुनियाभर में सराहा जा रहा है।

विज्ञापन
Eco-friendly biobags alternative to plastic bags Uttarakhand Rudrapur Nidhi made biobags
सफलता पर खुशी जाहिर करतीं निधि ( बीच में)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर ( किच्छा) की मूल ब्रिटिश नागरिक निधि कर ने प्लास्टिक बैग के विकल्प के तौर पर बायोबैग प्रस्तुत किया है, जिसे दुनियाभर में प्रोत्साहित किया जा रहा है। पर्यावरणीय महत्व को देखते हुए निधि के इस प्रयास पर वर्ष 2021 में बिग सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स (शीर्ष उत्पाद नवाचार पुरस्कार) और अभिनव पर्यावरण उद्यम के लिए राष्ट्रीय एसएमई पुरस्कार 2021 (स्वर्ण पदक) से सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन


भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक अरुण कर की पत्नी निधि कर का जन्म रुद्रपुर के किच्छा में हुआ। यहां पिता विनोद और माता शैली फुतेला के साथ रहते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा रुद्रपुर और फिर नैनीताल में प्राप्त की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री लेेने के बाद निधि ने फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में काम किया। शादी के बाद वह यूनाइटेड किंगडम चली गईं और पति के व्यवसाय में हाथ बंटाने लगीं। अपने बचपन के दिनों से ही समाज की बेहतरी के लिए कुछ अलग करने की चाह ने उन्हें बायोबैग बनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि पार्यावरण में बढ़ते प्रदूषण को कुछ हद तक कम किया जा सके। 
विज्ञापन


गुजरात में लगा कारखाना, कई देशों में होता है एक्सपोर्ट
यूके से फोन पर निधि से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि बायोबैग बनाने के लिए गुजरात में कारखाना लगाया है। यहां से यह बैग भारत, यूके, जर्मनी सहित अन्य देशों को एक्सपोर्ट किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह बैग पूरी तरह से प्राकृतिक चीजों से तैयार किए जाते हैं, लेकिन मजबूती के मामले में यह प्लास्टिक को भी मात देते हैं। प्लास्टिक के विपरीत इन बैग को बनाने में किसी भी प्रकार के रसायन या अन्य घातक पदार्थों का प्रयोग नहीं किया जाता है। इसलिए यह बैग पूरी तरह से ईको फ्रेंडली हैं, जो उपयोग के बाद कुछ समय में मिट्टी में मिलकर नष्ट हो जाते हैं। यह बैग किसी भी प्रकार के जानवरों या समुद्री जीवों के लिए नुकसानदायक नहीं है। निधि और उनके पति अरुण कर अर्थनेस्ट नामक कंपनी चलाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है निधि का नाम 
दो बच्चों की मां होने के साथ निधि पर्यावरण और समाजसेवा में भी योगदान दे रही हैं। निधि ने 2021 के रनिंग वर्ल्ड कप यूके में हिस्सा लेकर वर्चुअल रनिंग में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। निधि ने तमाम चैरिटी कार्यक्रमों में भी भाग लिया है, जहां उन्होंने यूनिसेफ को पोलियो के टीके भी उपलब्ध कराए हैं। निधि कर महिलाओं को व्यावसायिक कौशल में सशक्त बनाने की दिशा में भी काम कर रही हैं। 

वाटरप्रूफ होने के साथ ही गर्म पानी में घुल जाता है बायोबैग
प्लास्टिक बैग की समस्या के समाधान के लिए निधि कर ने अपनी कंपनी अर्थनेस्ट के माध्यम से जो बायोबैग प्रस्तुत किया है, वह बारिश के पानी में भी पूरी तरह सुरक्षित रहता है। लेकिन, जैसे ही इसे 80 डिग्री सेल्सियस तापमान पर पानी में उबालते हैं, यह रेशों में टूटकर पानी में घुल जाता है। निधि कर का दावा है कि यह कसावा स्टार्च और सब्जियों से मिलने वाले तेल के साथ अन्य प्राकृतिक सामग्री से बना है, जो सौ प्रतिशत बायोडिग्रेडेबल और प्रदूषण मुक्त हैं। कुल मिलाकर यह बैग प्लास्टिग बैग के सभी विकल्पों को पूरा करते हैं, लेकिन किसी भी सूरत में पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इनके निर्माण की लागत भी प्लास्टिक बैग से कम आती है। 

ये भी पढ़ें...CM Dhami Interview:  युवाओं की दुविधा होगी दूर, भर्ती परीक्षा से जुड़े हर सवाल के पढ़ें मुख्यमंत्री के ये जवाब

भारत सहित दुनिया के तमाम देशों ने दी मान्यता 
निधि के बायोबैग को टीयूवी रीनलैंड (जर्मनी) और यूकेएएस (यूनाइटेड किंगडम) की ओर से बायोडिग्रेडेबल उत्पाद के रूप में प्रमाणित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग की ओर से भी प्रमाणित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed