फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Easter today, the Christian community will not take out the procession

ईस्टर आज, ईसाई समुदाय नहीं निकालेगा जुलूस

Sun, 04 Apr 2021 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Easter today, the Christian community will not take out the procession
ईस्टर ईसाई समुदाय के बड़े पर्वों में से एक माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन प्रभु यीशु मृत्यु के तीन दिन बाद फिर से जीवित हो उठे थे। इसके चलते समुदाय के लोग यह पर्व हर्ष्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस बार ईस्टर रविवार को मनाया जाएगा, लेकिन कोरोना के चलते समुदाय के लोग जुलूस नहीं निकालेंगे। चर्च और घर में विशेष प्रार्थना कर लोग जश्न मनाएंगे।
विज्ञापन

राजपुर रोड स्थित मॉरिसन मेमोरियल चर्च के रेवरेन पीजे सिंह ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ईस्टर पर्व का छोटे स्तर पर जश्न मनाने का फैसला लिया गया है। चर्च में सुबह सीमित लोगों के साथ प्रार्थना की जाएगी। चर्च में सोशल डिस्टेंस का पालन हो सके, इसके लिए समुदाय के लोगों के लिए ऑनलाइन प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। बताया कि ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु ने अपने शरीर का त्याग कर दिया था और ईस्टर के दिन वह फिर से जीवित हो गए थे।
विज्ञापन

माना जाता है कि फिर से जीवित होने के बाद प्रभु यीशु 40 दिनों तक अपने शिष्यों के साथ रहे। इसके बाद प्रभु यीशु हमेशा के लिए स्वर्ग चले गए, तभी से ईस्टर का पर्व 40 दिनों तक मनाने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
रोशन होते हैं घर और चर्च
ईस्टर के उपलक्ष्य में चर्च और घर रंग बिरंगी लाइटों व मोमबत्तियों से रोशन होते हैं। नैशविला रोड स्थित सेंट्रल मेथेड चर्च कमेटी के सदस्य राहुल दयाल ने बताया कि ईस्टर पर्व का पहला सप्ताह ईस्टर सप्ताह कहलाता है। चर्च और घर को मोमबत्तियों से रोशन करने के साथ समुदाय के लोग बाइबल का पाठ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed